फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   nawaz sharif talks about law and order in pakistan

पाकिस्तान को जंगल नहीं बनने देंगे: नवाज शरीफ

Wed, 13 Aug 2014 01:53 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
nawaz sharif talks about law and order in pakistan

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने चेतावनी दी है कि 'देश को ऐसा जंगल नहीं बनने देंगे जहाँ जिसकी लाठी उसकी भैंस का क़ानून चलने लगे'।

विज्ञापन


पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से पहले देश को संबोधित करते हुए शरीफ़ ने कहा कि पाकिस्तान में किसी को भी अराजकता और संविधान के साथ खिलवाड़ की इजाज़त नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


धर्मगुरू ताहिर अल क़ादरी और तहरीक़ इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान ख़ान ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त को इस्लामाबाद में स्वतंत्रता मार्च निकालने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान ने मांगा नवाज का इस्तीफा

nawaz sharif talks about law and order in pakistan
शरीफ़ ने कहा, "पाकिस्तान को हम ऐसा जंगल नहीं बनने देंगे जहाँ जिसकी लाठी उसकी भैंस का क़ानून चलने लगे। सड़कों और चौराहे पर हंगामा करने वाले मुट्ठी भर लोगों को करोड़ों लोगों की राय को बंधक नहीं बनाने देंगे।"

प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ दिनों में लगातार शीर्ष सलाहकारों से मुलाक़ात की है। उन्होंने पिछले साल हुए आम चुनाव में धाँधली के आरोपों की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित करने की भी घोषणा की।

नवाज़ शरीफ़ ने कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से एक तीन सदस्यीय आयोग गठित करने का अनुरोध किया है। आयोग पूरी जांच के बाद अपनी सिफारिशें देगा।

इस बीच, इमरान ख़ान ने कहा है कि किसी भी जांच से पहले प्रधानमंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed