{"_id":"5b0c4fa04f1c1b916e8b5199","slug":"nawaz-sharif-said-pakistan-nuclear-tests-change-attitude-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के न्यूक्लियर टेस्ट के बाद बदले भारत के तेवर, हमें कोई चुनौती नहीं दे सकता: नवाज शरीफ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के न्यूक्लियर टेस्ट के बाद बदले भारत के तेवर, हमें कोई चुनौती नहीं दे सकता: नवाज शरीफ
एजेंसी, लाहौर
Updated Tue, 29 May 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामाबाद द्वारा 1998 में परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद पाकिस्तान के प्रति भारत का दृष्टिकोण बदल गया था। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार यह यह दावा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘भारत ने 1998 में परमाणु परीक्षण किए और इसके बाद भारतीय नेताओं की भाषा हमारे लिए सख्त हुई। लेकिन जब पाकिस्तान ने तुरंत ही परमाणु परीक्षण किया, तो उनके (भारतीय नेताओं) रवैये में बदलाव आ गया। परमाणु परीक्षण के आठ माह बाद भी तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी ने लाहौर तक बस से यात्रा की थी।’
विज्ञापन
पाकिस्तान के परमाणु परीक्षणों की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरीफ ने यह बयान दिया। शरीफ यह भी बोले, परमाणु परीक्षण करने के मेरे फैसले के कारण ही कोई भी पाकिस्तान को चुनौती नहीं दे सकता।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने हमें परमाणु परीक्षण नहीं करने की एवज में पांच अरब डॉलर देने की बात कही थी। लेकिन मैंने देश की सुरक्षा के लिए जरूरी इस कदम के लिए इससे इनकार कर दिया।