{"_id":"571b3a404f1c1b28288b459d","slug":"nawaz-sharif-s-signal-to-army-i-bow-only-to-allah-and-awam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीफ से नहीं डरते शरीफ, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को तैयार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
शरीफ से नहीं डरते शरीफ, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को तैयार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Apr 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
2. नवाज शरीफ
- फोटो : abcnewspoint.com
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सेना प्रमुख राहिल शरीफ से बढ़ते मतभेद पर अपना पक्ष साफ करते हुए कहा है कि वह अल्लाह और आवाम के प्रति जवाबदेह हैं न कि उनके (जनरल) प्रति। शुक्रवार को एक टीवी चैनलों पर दिए अपने भाषण में उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया जो उनकी सरकार को असंतुलित करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
शरीफ ने कहा, 'वह केवल अल्लाह (भगवान) और आवाम (जनता) के प्रति जवाबदेह हैं।' इस दौरान उन्होंने पनामा पेपर लीक मामले में भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह इस मामले में उनके परिवार का नाम आने के बाद किसी भी जांच से गुजरने को तैयार हैं और अगर दोष सिद्ध होता है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को सेना के छह आला अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाले सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ जारी जंग भ्रष्टाचार की जड़ों को खत्म किए बिना नहीं लड़ी जा सकती। जनरल के इस कदम को प्रधानमंत्री के ऊपर दबाव बनाने के रूप में देखा जा रहा था जिसके बाद खुद नवाज ने टीवी चैनलों के माध्यम से अपना रूख साफ कर दिया।
विज्ञापन