फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz Sharif's brother Shehbaz to replace prime minister if Nawaz is disqualified

अब नवाज की जगह ये चेहरा बन सकता पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री

Fri, 28 Jul 2017 04:20 PM IST
amarujala.com- Written by: मोहित
amarujala.com- Written by: मोहित Updated Fri, 28 Jul 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif's brother Shehbaz to replace prime minister if Nawaz is disqualified
पनामा पेपर्स लीक मामले में फंसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला नवाज के राजनीतिक भविष्य को खतरे में डाल सकता है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, अगर ऐसा हुआ तो उनके छोटे भाई शहबाज उनकी जगह ले सकते हैं।
विज्ञापन


लेकिन ऐसा तब संभव है जब शहबाज नेशनल असेंबली सीट से चुने जाते हैं और इस पूरी प्रक्रिया के लिए 45 दिनों का समय लगेगा। तब तक पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के रक्षा मंत्री ख्वाजा असिफ अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम पद संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यह भी माना जा रहा है कि पार्टी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ तमाम कानूनी विकल्पों पर भी विचार कर रही है।

मामले की सुनवाई कर रही तीन जजों को पीठ, जस्टिस एजाज अफजल, जस्टिस शेख अजमत सईद और जस्टिस एजाजुल एहसान ने फैसले की तारीख की घोषणा नहीं की है। जस्टिस सईद ने बताया कि फैसला सुनाते वक्त कोर्ट किसी कानून को नजरअंदाज नहीं करेगा। उन्होंने कहा, अदालत याचिकाकर्ताओं व प्रतिक्रिया देने वालों के मौलिक अधिकारों के प्रति सजग हैं।


गौरतलब है कि पिछले साल पनामा पेपर्स लीक में नवाज शरीफ व उनके परिवारवालों के नाम का खुलासा होने के बाद से ही पाकिस्तान में विपक्षी दलों की ओर से प्रधानमंत्री पद से शरीफ को हटाए जाने की मांग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed