फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz Sharif reelected as president of the ruling Pakistan Muslim League Nawaz

पाकिस्तान: PM की कुर्सी गंवाने के बाद पार्टी अध्यक्ष चुने गये नवाज शरीफ

Tue, 03 Oct 2017 12:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 03 Oct 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif reelected as president of the ruling Pakistan Muslim League Nawaz
Nawaz Sharif
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज का अध्यक्ष चुना गया है। पाकिस्तान में नए प्रस्तावित कानून के अनुसार अयोग्य घोषित कोई विधायक किसी राजनीतिक पार्टी की कमान संभाल सकता है।
विज्ञापन


पढ़ें: नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ीं, बच्चों और दामाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
विज्ञापन


इसीलिये नवाज को दोबारा यह अहम जिम्मेदारी मिली है। आपको बता दें कि पनामा पेपर घोटाला मामले में देश की शीर्ष अदालत ने 28 जुलाई को प्रधानमंत्री शरीफ को अयोग्य ठहराया था जिसके बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शरीफ को पार्टी के शीर्ष पद से हटना पड़ा था। संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने 22 सितंबर को चुनाव सुधार विधेयक 2017 को मंजूरी दी थी, जिसमें यह प्रावधान है कि सरकारी अधिकारी को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति पार्टी के भीतर कोई भी पद संभाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed