{"_id":"69242bb5fbde07d47a3bad7516f7bc8b","slug":"nawaz-sharif-raise-kashmir-issue-in-united-nation-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ यूएन में उठाएंगे कश्मीर मुद्दा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नवाज शरीफ यूएन में उठाएंगे कश्मीर मुद्दा
Updated Fri, 26 Sep 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में कश्मीर मुद्दा उठाएंगे। सरकार ने कहा कि जब तक नई दिल्ली की ओर से कोई पहल नहीं की जाती, तब तक भारत के साथ पाकिस्तान वार्ता बहाल नहीं करेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने यहां कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र में शुक्रवार अपराह्न शरीफ अपने संबोधन में कश्मीर मुद्दे को न उठाएं।
विज्ञापन
शरीफ के साथ आए चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान का मानना है कि जनमत संग्रह आज भी कश्मीर मुद्दे का समाधान है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की बातचीत शुरू करने की जिम्मेदारी भारत की है जिसने पूर्व में विदेश सचिव स्तर की द्विपक्षीय वार्ता को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि वार्ता भारत ने रद्द की थी। कोई भी बातचीत (दोनों देशों के बीच) शुरू करने की पहल करने की जिम्मेदारी उनकी (भारत की) है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि भारत वार्ता की पहल करता है तो पाकिस्तान इस पर विचार करेगा।