{"_id":"5c2e631ebdec225709210ebd","slug":"nawaz-sharif-must-do-himself-in-jail-supervising-his-barracks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: नवाज शरीफ को जेल में खुद ही करनी होगी अपने बैरक की देखरेख","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: नवाज शरीफ को जेल में खुद ही करनी होगी अपने बैरक की देखरेख
Fri, 04 Jan 2019 01:01 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif, Pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जेल में खुद ही अपने बैरक की देखरेख करनी होगी। दरअसल, पंजाब प्रांत की सरकार ने उन्हें सहायक के तौर पर कोई कैदी देने से इनकार कर दिया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के जेल के महानिरीक्षक शाहिद सलीम बेग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उनके मुताबिक, सरकार ने यह फैसला लिया है कि उन्हें अर्दली के रूप में जेल से कोई कैदी नहीं मिलेगा, जो शरीफ के बैरक की देखरेख व उनके छोटे-मोटे काम कर सके। जेल प्रमुख ने कहा कि अल-अजीजिया स्टील मिल्स मामले में सात साल का सश्रम कारावास काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री को अन्य कैदियों की तरह खुद ही अपना हर काम निपटाना होगा।
पंजाब के गवर्नर चौधरी सरवार के समक्ष डॉन को उन्होंने बताया कि शरीफ का मामला अत्यधिक संवेदनशील है और उन्हें जेल में अपने बैरक के बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि शरीफ पर किसी भी प्रकार की सख्ती नहीं है। जेल मैनुअल बुजुर्ग कैदियों को कुछ रियायतें देता है।