{"_id":"57f5f6674f1c1bcd4e270d7a","slug":"nawaz-sharif-governmet-orders-army-to-act-against-terrorists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाचार हुए शरीफ, सेना से कहा- आतंक समाप्त करो वर्ना अलग-थलग पड़ जाएंगे","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
लाचार हुए शरीफ, सेना से कहा- आतंक समाप्त करो वर्ना अलग-थलग पड़ जाएंगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत द्वारा पूरी दुनिया में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के प्रयासों के बीच पड़ोसी देश पर दबाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार ने पहली बार सैन्य नेतृत्व को सख्त चेतावनी दी है कि विश्व समुदाय से यदि अलग-थलग पड़ना नहीं चाहते हें तो आतंकियों के खिलाफ कुछ कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी। पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अखबार डॉन ने अपनी एक्सक्लूसिव खबर में इसे सरकार द्वारा सेना को दी गई एक गोपनीय व अभूतपूर्व चेतावनी करार दिया है।
सरकार ने आतंकियों पर कार्रवाई में पाक सेना और आईएसआई द्वारा कोई दखलंदाजी न करने के साथ साथ पठानकोट हमले की जांच व 2008 के मुंबई हमले का ट्रायल करने के निर्देश भी दिए हैं। डॉन के मुताबिक बीते दिनों पंजाब प्रांत के सीएम शहबाज शरीफ (नवाज के भाई) और अख्तर के बीच जोरदार बहस हुई थी। उसके बाद लिए गए फैसले की छाया ऑल पार्टी बैठक में दिखाई दी। सोमवार को हुई ऑल पार्टी मीटिंग के बारे में हालांकि कुछ बताया नहीं गया है लेकिन इसमें दो चरणों के एक्शन प्लान पर कार्रवाई के लिए सहमति जताई जा चुकी है।
पहले चरण के एक्शन प्लान में आईएसआई के डीजी रिजवान अख्तर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नसीज जंजुआ चारों पाकिस्तानी प्रोविंस का दौरा करेंगे। इस दौरे में वे प्रोविन्शियल समितियों व आईएसआई के सेक्टर कमांडर्स से मिलेंगे। इस एक्शन प्लान का मकसद यह संदेश देना होगा कि सैन्य अगुआई में चलने वाली खुफिया एजेंसियां आतंकी गुटों पर कार्रवाई में कोई दखलंदाजी नहीं करेंगी। इस बीच अख्तर के लाहौर दौरे पर निकलने की भी खबर है। जबकि दूसरे चरण के तहत प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पठानकोट हमले की नए सिरे से जांच निर्देश दिए हैं। साथ ही इस एक्शन प्लान के तहत रावलपिंडी स्थित आतंकवाद रोधी अदालत में मुंबई हमले से संबंधित ट्रायल दुबारा शुरू किया जाएगा।

विदेश सचिव ने प्रेजेंटेशन में बताया अलग-थलग पड़ा पाक
नवाज शरीफ
- फोटो : PTI
सोमवार को पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज चौधरी ने पीएमओ और सैन्य अफसरों को अलग से प्रेजेंटेशन दिया। इस बैठक में नवाज शरीफ भी मौजूद थे। बैठक में भारत के साथ हाल के घटनाक्रम और उसके बाद अन्य देशों के साथ कूटनीतिक संबंधों को लेकर चर्चा हुई। चर्चा का मुख्य मुद्दा यही रहा कि पाक विश्व समुदाय से अलग-थलग पड़ चुका है। अमेरिका के मु्द्दे पर चौधरी ने कहा कि हमारे संबंधों में लगातार गिरावट आई है। उन्होंने इसकी वजह हक्कानी व अन्य आतंकी नेटवर्क पर कार्रवाई की अमेरिकी मांग बताई। चौधरी ने बताया कि इन मांगों में पठानकोट हमले की जांच पूरी करने व जैश-ए-मोहम्मद पर ऐसी कार्रवाई करना शामिल है जो समझ में आए।
आईएसआई के डीजी व विदेश सचिव के बीच हुआ यह संवाद
सैन्य अफसरों को प्रेजेंटेशन के दौरान विदेश सचिव एजाज चौधरी ने कहा कि चीन पाकिस्तान को समर्थन देता है, लेकिन अब वो भी जैश को लेकर हमारी रणनीति पर सवाल उठा रहा है। इस तरह दुनिया में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ रहा है। चौधरी की बातों पर आईएसआई के डीजी रिजवान अख्तर ने पूछा कि पाक को दुनिया से अलग-थलग होने से रोकने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए। इस पर चौधरी ने कहा कि मसूद अजहर व उसके संगठन जैश समेत हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा व हक्कानी नेटवर्क पर कार्रवाई हो। हालांकि सेना के अफसरों ने इस पूरे मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया है।