फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   nawaz sharif did not appear before ACB in pakistan

पनामा केस: नवाज फिर पेश नहीं हुए ACB के सामने

Mon, 21 Aug 2017 01:27 AM IST
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Updated Mon, 21 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
nawaz sharif did not appear before ACB in pakistan
Nawaz Sharif

पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्य रविवार को भी दूसरी बार देश की शीर्ष भ्रष्टाचार निरोधी संस्था के समक्ष पेश नहीं हुए। यह संस्था उनसे पनामा पेपर्स को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों पर पूछताछ करना चाहती है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी नवाज व उनके परिवार के सदस्य संस्था के समक्ष पेश नहीं हुए थे। भ्रष्टाचार निरोधी संस्था राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के प्रवक्ता अली नवाजिश ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ व उनके तीनों बच्चे हसन, हुसैन, मरियम और उनके दामाद कैप्टन (रिटायर्ड) सफदर को ब्यूरो ने समन जारी कर पेश होने को कहा था
विज्ञापन


लेकिन उनमें से कोई भी नहीं पहुंचा। यह समन मरियम के विदेशी फर्मों के लाभार्थी होने से संबंधित पूछताछ के लिए जारी किया गया था। जबकि पिछला समन नवाज और उनके दोनों बेटों पर लगे मनी लॉन्ड्रिंग और घूस के आरोपों से संबंधित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अली ने कहा कि एनएबी शरीफ  के परिवार को विभिन्न मामलों में समन जारी करता रहेगा। हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शरीफ  के परिवार के खिलाफ  लगे विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रहे हैं।


वहीं, शरीफ  ने एनएबी को लिखे एक खत में कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट में उनके द्वारा दायर समीक्षा याचिका की सुनवाई पूरी होने के बाद जांच में सहयोग देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed