फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   nawaz sharif controversial statement

नवाज शरीफ का विवादित बयान, कश्मीर हिंसा को बताया 'वीरों का संघर्ष'

Wed, 20 Jul 2016 08:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
nawaz sharif controversial statement
- फोटो : bbc

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कश्मीर हिंसा पर एक विवादित बयान दे डाला है। नवाज बोले कि कश्मीर मसले पर भारत के पास दो विकल्प हैं। इसमें पहला विकल्प है कि वह हिंसा को जारी रखे। वहीं दूसरी विकल्प यह है कि हिमालय की विवादित घाटी के लोगों को उनके अधिकार दे दे, जैसा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दावा किया था।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपी खबर के मुताबिक 19 मई को पाकिस्तान में काला दिवस के मौके पर नवाज शरीफ ने एक संदेश दिया था। इस संदेश में शरीफ ने कहा था कि पाकिस्तान हर वक्त कश्मीर के साथ खड़ा है। वे बोले कि रिश्ता सिर्फ धर्म, सभ्यता या मानवता ही नहीं, बल्कि खून पर भी टिका हुआ है। आपको बता दें कि कश्मीर में हुई हिंसा में 11 दिनों में 45 से भी अधिक लोगों ही मौत हुई थी।

विज्ञापन

क्या कहा संदेश में?

nawaz sharif controversial statement

अपने संदेश में नवाज ने आगे कहा, "हम कश्मीर के लोगों को कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे। कश्मीर के लोगों से जुड़े हर मामले को न सिर्फ राजनैतिक, बल्कि कूटनीतिक और मानवाधिकार मंचों तक ले जाया जाएगा। पाकिस्तान खुद को अलग कैसे रख सकता है, जबकि भारत अधिकृत कश्मीर में लोगों के साथ ऐसा मानवीय व्यवहार किया जा रहा है।"

कश्मीर में हुई हिंसा पर नवाज शरीफ बोले कि कश्मीर में आजादी की जो लहर उठी है, वह अब कभी कम नहीं होगी। वे बोले कि जब कोई देश इस तरह का जज्बा मन में लेकर आगे बढ़ता है तो आजादी के रास्ते पर उसे कोई भी रोक नहीं सकता है। भारत को नीचा दिखाते हुए शरीफ बोले कि भारत के पास ऐसे वीर संघर्ष के सामने हार मान लेने के अलावा और कोई भी रास्ता नहीं है।

भारत को जनमत संग्रह कराना चाहिए

nawaz sharif controversial statement

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि कश्मीर भारत का अदरूनी मसला नहीं है। उन्होंने कहा कि घाटी के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान ने ‘काला दिवस’ मनाया। उन्होंने भारत से कहा कि वह कश्मीरियों के अधिकारों का आदर करते हुए जनमत संग्रह कराए।

अपने संदेश में शरीफ ने कहा, ‘आज हम काला दिवस मना रहे हैं। इसके माध्यम से हम दुनिया को संदेश देना चाहते हैं कि पाकिस्तानी अधिकारों के संघर्ष में कश्मीरियों के साथ है। भारत बल प्रयोग से कश्मीरियों की आवाज को नहीं दबा सकता क्योंकि उन्हें कभी न कभी स्वतंत्रता मिलेगी ही। सुयंक्त राष्ट्र ने कश्मीर को विवादास्पद क्षेत्र घोषित किया हुआ है और कश्मीरियों के अधिकारों के लिए भारत को वहां जनमत संग्रह कराना चाहिए। भारत द्वारा कश्मीर को अंदरूनी मसला बताना तर्कसंगत नहीं है।’

विज्ञापन

पाक ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया कश्मीर मुद्दा

nawaz sharif controversial statement

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों के समक्ष एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है। यही नहीं पाक ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून एवं सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को पत्र भी सौंपे हैं। पत्रों में हिज्बुल के आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों पर ‘चिंता’ जताई गई है।

संयुक्त राष्ट्र में पाक राजदूत मलीहा लोधी ने जुलाई के लिए सुरक्षा परिषद अध्यक्ष एवं जापानी राजदूत कोरो बेशो और बान के चीफ ऑफ स्टाफ एवं राजनीतिक मामलों के अवर महासचिव जेफरी फेल्टमैन के समक्ष कश्मीर की स्थितियों के बारे में बताया है।

पाकिस्तान ने कहा कि राज्य में मूलभूत मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के मिशन द्वारा मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा गया कि मलीहा लोधी ने सरताज अजीज के लिखे पत्र भी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एवं सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को सौंपे। बयान के मुताबिक पत्रों में कश्मीर के हालात पर पाक ने चिंता व्यक्त की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed