{"_id":"5b73fb3442c7924f1d178a2c","slug":"nawaz-sharif-celebrates-independence-day-of-pakistan-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीफ ने जेल में मनाया पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस, काटा केक","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
शरीफ ने जेल में मनाया पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस, काटा केक
भाषा, इस्लामाबाद
Updated Wed, 15 Aug 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी और दामाद ने उच्च सुरक्षा वाली आदियाला जेल में केक काट कर अपने देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया। शरीफ अपनी बेटी मरियम (44), और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद सफदर (54) के साथ आदियाला जेल में क्रमश: दस साल, सात साल और एक साल की सजा काट रहे हैं। इन लोगों को एक जवाबदेही अदालत ने लंदन में चार लग्जरी फ्लैटों के स्वामित्व को लेकर छह जुलाई को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन
जेल के एक अधिकारी के हवाले से समाचारपत्र डॉन ने खबर दी है, ‘‘10-10 पाउंड वजन के तीन केक जेल लाए गए और पूर्व प्रधानमंत्री ने इसका भुगतान किया।’’ अधिकारी ने बताया कि कुछ कैदियों के आग्रह पर शरीफ ने केक काटा और एक संक्षिप्त भाषण दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने 14 अगस्त को अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। पीएमएल-एन के नेताओं ने देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की। खबर में शरीफ को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है ‘‘हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान के लिए अनमोल बलिदान दिया है और अगर जरूरत पड़ी तो हम भी ऐसे बलिदान देने में पीछे नहीं हटेंगे।’’
विज्ञापन