{"_id":"5bb83ae3867a5535002a48db","slug":"nawaz-sharif-brother-arrested-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के आरोप में नवाज शरीफ का भाई गिरफ्तार, इमरान सरकार की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भ्रष्टाचार के आरोप में नवाज शरीफ का भाई गिरफ्तार, इमरान सरकार की बड़ी कार्रवाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद इमरान खान के राज में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रह चुके शहबाद शरीफ को भ्रष्टाचार के आरोप गिरफ्तार किया गया है। शहबाज पीएमएल-एन के अध्यक्ष और नेशनल असेंबली (पाकिस्तानी संसद) में विपक्ष के नेता हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शहबाज को नेशनल असेंबली ब्यूरो (एनएबी) ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी न्यूज के अनुसार शहबाज को आशियाना-ए-इकबाल हाउसिंग स्कीम मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस योजना की लागत 14 अरब रुपये थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद में एनएबी ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। जिसमें बताया गया है कि शहबाज शरीफ को 6 अक्तूबर को लाहौर स्थित एनएबी की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
एनएबी के बाहर सुरक्षा के तहत भारी संख्या में पाक रेंजर्स को भी तैनात किया गया है। गिरफ्तारी के बाद से ही पीएमएल-एन के समर्थक ब्यूरो के बाहर जुटने शुरू हो गए हैं। मामले पर सत्तारूढ़ पार्टी पीटीआई के नेता नईमुल हक का कहना है कि वह शहबाज की गिरफ्तारी के तथ्यों से अवगत नहीं हैं। कानून की नजर में सभी नागरिक बराबर हैं।
विज्ञापन
बता दें आशियाना हाउसिंग स्कीम मामले में लाहौर विकास प्राधिकरण के पूर्व महानिदेशक अहद चीमा और फवाद हसन पहले से ही एनएबी की हिरासत में हैं। इस मामले के अलावा शहबाज साफ पानी कंपनी घोटाले के भी आरोपी हैं। गैरतलब है कि शहबाज के भाई नवाज शरीफ पहले ही भ्रष्टाचार के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।