फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz Sharif become head of PML-N once again, election reform bill passed by Senate

एक बार फिर PML-N के मुखिया बन सकते हैं नवाज शरीफ, सीनेट से पारित हुए चुनाव सुधार विधेयक

Sat, 23 Sep 2017 05:12 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Sat, 23 Sep 2017 05:12 AM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif become head of PML-N once again, election reform bill passed by Senate

पाकिस्तान की पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली सरकार ने संसद में एक महत्वपूर्ण चुनावी सुधार विधेयक को पास कराने में कामयाबी हासिल कर ली है। इससे सत्ता से बेदखल किए गए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के एक बार फिर सत्ताधारी पार्टी का मुखिया बनने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


सीनेट से चुनाव सुधार विधेयक, 2017 के क्लॉज 203 के पास होने से शरीफ अब फिर से पीएमएल-एन के प्रमुख बन सकते हैं। नेशनल असेंबली इस बिल को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। यह बिल किसी भी नागरिक को राजनीतिक पार्टी बनाने और उसका सदस्य होने का अधिकार देता है, बशर्ते वह सरकारी सेवा में नहीं हो।
विज्ञापन


बिल को नेशनल असेंबली में भेजा जाएगा और वहां से राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा। दरअसल पनामा पेपर घोटाला मामले में 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने शरीफ को नेशनल असेंबली की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एतिहासिक फैसले के बाद 67 वर्षीय शरीफ को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख के पद से भी हटना पड़ा था। शुक्रवार को संसद के सत्र में इस प्रस्ताव पर जहां 38 सांसदों ने अपनी सहमति जताई वहीं 37 ने इसके खिलाफ वोट किया। सरकार मात्र एक वोट से इस प्रस्ताव को पास कराने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed