{"_id":"5b05932c4f1c1b5c798b5f40","slug":"nawaz-sharif-attack-on-pervez-musharraf-over-case-of-sedition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ बोले- मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह का मामला शुरू करने की मिल रही सजा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नवाज शरीफ बोले- मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह का मामला शुरू करने की मिल रही सजा
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Wed, 23 May 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
nawaz sharif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एकाउंटबिलिटी कोर्ट में बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि मुशर्रफ के खिलाफ मामला शुरू करने की वजह से उनके खिलाफ करप्शन के मामले शुरू कर दिए गए। नेशनल एकाउंटबिबिलटी ब्यूरो के खिलाफ एकाउंटबिलिटी कोर्ट में शरीफ ने कहा कि सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह का मामला शुरू करने के कारण मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लगाए गए।
मुझे राजद्रोह का मामला शुरू करने के चलते यह सजा मिल रही है। नवाजा और उनके परिवार के सदस्यों को 28 जुलाई 2017 पनामा पेपर के फैसले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत एनएबी द्वारा दायर एवेनफील्ड प्रोपर्टीज, अल-अजीजिया स्टील मिल्स और फ्लैगशिप इनवेस्टमेंट कंपनी से संबंधित तीन मामलों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सुप्रीमो नवाज शरीफ से कहा गया कि क्रिमिनल प्रोसिजर कोड की धारा 342 के तहत एवेनफील्ड मामले में अपना आखिरी बयान दर्ज कराएं।
जब नवाज से यह पूछा गया कि एवेनफील्ड का मामला उनके खिलाफ क्यों दर्ज कराया गया तो उन्होंने कहा कि मुशर्रफ के खिलाफ मामला शुरू करने के लिए चेतावनी दी गई थी। नवाज ने दावा किया कि एक इंटेलीजेंस एजेंसी के हेड ने उनसे कहा था कि इस्तीफा दें या लंबी छुट्टी पर चले जाएं। नवाज ने यह भी कहा कि ऐसी धमकियां, किसी एजेंसी के हेड की ओर से राष्ट्राध्यक्ष को किसी तीसरी दुनिया के देश में भी नहीं दी जाती। उन्होंने इशारा किया कि तहरीक-ए-इंसाफ और पाकिस्तान आवामी तहरीक, दोनों उनके खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं।