फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz Sharif appeared before the court in the remaining two cases of corruption

भ्रष्टाचार के शेष दो मामलों में अदालत के समक्ष पेश हुए शरीफ

Mon, 13 Aug 2018 01:45 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Mon, 13 Aug 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif appeared before the court in the remaining two cases of corruption
Nawaz Sharif
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने परिवार के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामलों में सुनवाई के लिए आज एक जवाबदेही अदालत के समक्ष पेश हुए। शरीफ के जेल जाने के बाद से यह पहली बार है जब वह भ्रष्टाचार के शेष दो मामलों में किसी अदालत के समक्ष पेश हुए। 
विज्ञापन


68 साल के शरीफ और उनकी 44 वर्षीय बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत) मुहम्मद सफदर पहले से ही रावलपिंडी के अडियाला जेल में क्रमश: 10 साल, 7 साल और 1 साल कैद की सजा काट रहे हैं। लंदन में 4 आलीशन फ्लैटों पर उनके परिवार के स्वामित्व को लेकर एक जवाबदेही अदालत ने 6 जुलाई को उन्हें दोषी ठहराया था।
विज्ञापन


आज शरीफ को उच्च सुरक्षा वाली जेल से एक बख्तरबंद वाहन में न्यायाधीश अर्शद मलिक की जवाबदेही अदालत में लाया गया। मलिक भ्रष्टाचार के दो शेष मामलों- अल-अजीजिया स्टील मिल्स और हिल मेटल इस्टेब्लिशमेंट मामले की सुनवाई कर रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और अधिकारियों ने अदालत परिसर में गैरजरूरी लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित रखा। यहां तक की मीडिया को भी अदालत परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीफ और उनके दो बेटों के खिलाफ भ्रष्टाचार के लंबित मामलों को शरीफ के आवेदन पर इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने 7 अगस्त को न्यायाधीश मलिक की अध्यक्षता वाली दूसरी जवाबदेही अदालत को स्थानांतरित कर दिया था।

पिछले साल 28 जुलाई को उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के बाद शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ उसी साल भ्रष्टाचार के तीन मामले दर्ज किए गए। शरीफ परिवार के खिलाफ औपचारिक मुकदमा 14 सितंबर को शुरू हुआ और छह महीने के भीतर सुनवाई पूरी होनी थी लेकिन अंतिम तारीख तीन बार बढ़ाई गई। 


शरीफ के अलावा उनके दो बेटे- हसन और हुसैन भी भ्रष्टाचार के सभी तीन मामलों में सह आरोपी हैं। अदालत पहले ही नवाज के दोनों बेटों को उसके समक्ष पेश नहीं होने को लेकर भगोड़ा करार दे चुकी है। अधिकारियों ने उन्हें काली सूची में डाल दिया है जो उनके पाकिस्तानी पासपोर्ट पर उन्हें यात्रा करने देने से रोकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed