फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz Sharif and Parvez Musharaf Flirt with me, says pak girl

लड़की का आरोप, 'पाक प्रधानमंत्री ने मुझ पर लाइन मारी, मांगा नंबर'

Wed, 20 Jul 2016 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif and Parvez Musharaf Flirt with me, says pak girl
- फोटो : asma rajput

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ खूबसूरत लड़कियों को देखकर उन पर लाइन मारते हैं। यह आरोप हम नहीं एक पाकिस्तानी लड़की ने लगाए हैं। पाकिस्‍तान के लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो ओवर द एज में कराची की रहने वाली असमा राजपूत ने पाक प्रधानमंत्री पर यह सनसनीखेज आरोप लगाए। 

विज्ञापन


युवती का यह भी कहना था कि पाक प्रधानमंत्री ने उसका फोन नंबर भी मांगा। इतना ही नहीं उसने पाक के पूर्व तानाशाह और राष्ट्रपति रहे परवेज मुशर्रफ पर भी ऐसे ही आरोप मढ़े। कहा वो भी खूबसूरत लड़कियों को देखकर लाइन मारते हैं। 
विज्ञापन


असल में यह सारा वाकया सामने आया पाकिस्तान के टीवी चैनल एचटीवी के रियलिटी शो ओवर द एज के ऑडिशन के दौरान। यू ट्यूब पर यह इंटरव्यू बीते 7 जुलाई को ही अपलोड किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें दिख रहा है कि कार्यक्रम में ऑडिशन देने आई युवती असमा राजपूत से उनके एक अनुभव के बारे में शो प्रजेंटर वकार जाका ने पूछा था कि आपने इसमें लिखी है लाइन मारने वाली बात। क्या मतलब है इसका। 

इसके जवाब में असमा राजपूत ने कहा हां यह मेरा अनुभव है मुझ पर किसी ने लाइन मारी थी। वकार जाका ने पूछा कि क्या आप उसका नाम बात सकती हैं, इस पर असमा का जवाब था कि अगर मैं उनका नाम बता दूंगी तो आपका शो बंद भी हो सकता है। 

रिय‌लिटी टीवी शो के दौरान लगाए आरोप, मुशर्रफ को भी लपेटा

Nawaz Sharif and Parvez Musharaf Flirt with me, says pak girl

वकार ने फिर पूछा कि आप नाम बताइए। इस पर असमा ने कहा पाक प्रधानमंत्री ने एक प्लेन में सफर के दौरान मुझ पर लाइन मारी। बिजनेश क्लास में सफर के दौरान मैं इस्लामाबाद जा रही थी वह भी वहीं जा रहे थे। प्लेन में वह मुझे देखकर मुस्कुराए। इसके बाद नंबर लेने देने की बात हुई। 

उन्होंने मुझसे पूछा शाम को आप क्या कर रहे हैं। मैंने कहा वो शाम की बात है। इस पर नवाज शरीफ ने कहा कि अगर आप बुरा न मानें तो आप हमारे साथ खाना खा सकती हैं। हालांकि जब वकार ने उससे जोर पूछा कि यह कब की बात हैं तो असमा ने कहा जब वह पहले प्रधानमंत्री थे। 

हालांकि वकार के एक दो बार जोर देकर पूछने पर असमा घूम गई। बाद में जवाब दिया कि शायद इस बार। मैं भूल गई। हालांकि जब उससे आगे पूछा गया तो उसने बताया कि पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी मुझपे लाइन मारी। लेकिन उनका लाइन मारने का अंदाज बहुत बढ़िया था। वह बहुत रोमांटिक से लग रहे थे और काफी कॉफिडेंट भी थे। उन्होंने मुझे मुस्कुरा कर देखा और पूछा क्या करती हैं आप। हालांकि असमा की बात पर प्रंजेटर वकार लगातार भड़कते ही नजर आए। 

वैसे ये कहना मुश्किल था कि पाक प्रधानमंत्री के बारे में वो जो बात कर रही हैं वो सही है या गलत लेकिन इतना जरूर है कि उसकी बातों पर विवाद होना तय है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed