फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   nawaz sharif and mariyam sharif have to give Application for Hitech prison

नवाज शरीफ और मरियम शरीफ को हाईटेक जेल के लिए देना होगा आवेदन  

Thu, 12 Jul 2018 06:42 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 06:42 AM IST
विज्ञापन
nawaz sharif and mariyam sharif have to give Application for Hitech prison

पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज को उच्च श्रेणी वाली जेल के लिए आवेदन देना होगा। अधिकारियों के मुताबिक पूर्व सांसद होने के नाते शरीफ को उच्च श्रेणी वाली जेल में रखा जाएगा, लेकिन उनकी बेटी मरियम नवाज को यह सुविधा तभी मिलेगी जब वह छह लाख रुपये वार्षिक आयकर देने का सुबूत पेश करेंगी। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि यह जज पर निर्भर करता है कि वह दोषी को किस जेल में रखे, लेकिन शुरुआत में नवाज शरीफ और उनकी बेटी को अदियाला जेल में रखा जा सकता है। क्योंकि यह जेल हाई सिक्योरिटी वार्ड है।

विज्ञापन


शरीफ और मरियम को पाकिस्तान की एक अदालत ने एवेनफील्ड अपार्टमेंट मामले में क्रमश: दस और सात साल की सजा सुनाई है। दोनों को लंदन से लाहौर आने पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया जाएगा। लंदन में शरीफ की पत्नी का गले के कैंसर का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि दोनों को उच्च श्रेणी वाली जेल के लिए आवेदन देना होगा।
विज्ञापन


जेल में एयर कंडीशन और फ्रीज की सुविधा नहीं होगी। अधिकारियों के मुताबिक आवेदन देने के बाद नवाज के दामाद को भी उच्च श्रेणी वाली जेल में रहने की सुविधा मिली सकती है, लेकिन उन्होंने इसके लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed