फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz Sharif and his son notice of Anti-Corruption Bureau

नवाज और उनके बेटों को एंटी करप्शन ब्यूरो का समन

Thu, 17 Aug 2017 08:38 PM IST
एजेंसी/ लाहौर
एजेंसी/ लाहौर Updated Thu, 17 Aug 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif and his son notice of Anti-Corruption Bureau
नवाज शरीफ

पाकिस्तान के शीर्ष भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने बृहस्पतिवार को मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामलों में प्रधानमंत्री के रूप में अयोग्य करार दिए गए नवाज शरीफ और उनके दो बेटों को समन भेज शुक्रवार को पेश होने का आदेश दिया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की ओर ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शरीफ और उनके दो बेटों हुसैन और हसन को अपने लाहौर ऑफिस में पेश होने के लिए समन जारी किया गया। 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के पांच सदस्यीय बेंच ने शरीफ को उनके बेटों के दुबई स्थित फर्म में काम के लिए अयोग्य करार दिया था।
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने भी एनएबी को शरीफ के बेटों, दामाद सफदर और रिश्तेदार वित्त मंत्री इशाक डार के खिलाफ मनी लांड्रिंग व अन्य भ्रष्टाचार के मामलों की पड़ताल करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक शरीफ ने एनएबी के समक्ष पेश होने का निर्णय नहीं लिया है। पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता ने बताया, नवाज शरीफ एनएबी की कार्रवाईयों का बहिष्कार करने का सोच रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पनामा पेपर्स मामले की तरह इसमें भी उन्हें न्याय नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed