फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz Sharif and his daughter Maryam to celebrate Bakra Eid in Adiala jail

जेल में ही बकरीद मनाएंगे नवाज शरीफ और उनकी बेटी-दामाद

Tue, 21 Aug 2018 03:44 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Tue, 21 Aug 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif and his daughter Maryam to celebrate Bakra Eid in Adiala jail

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनके बेटी और दामाद उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में ही बकरीद मनाएंगे क्योंकि उच्च न्यायालय ने उनकी रिहाई की याचिका पर फैसला टाल दिया।

विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद पिछले साल 68 वर्षीय शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामले दर्ज किए गए थे।

शरीफ भ्रष्टाचार के बाकी मामलों - अल अजीजियां स्टील मिल्स और हिल मेटल इस्टैबलिशमेंट मामलों में सुनवाई के लिए कल इस्लामाबाद आधारित उच्च न्यायालय में पेश हुए थे।
विज्ञापन


शरीफ, उनकी 44 वर्षीया बेटी मरयम, और 54 वर्षीय दामाद कैप्टन (रिटायर्ड) मोहम्मद सफदर पहले से ही अडियाला जेल में क्रमश: 10 साल, 7 साल और 1 साल की कैद की सजा काट रहे हैं। उन्हें लंदन में अवैध तरीके से चार लग्जरी फ्लैट खरीदने के मामले में जवाबदेही अदालत ने दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दूसरा मौका होगा जब शरीफ जेल में बकरीद मना रहे हैं। इससे पहले 1999 के सैन्य तख्तापलट के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने तब ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा (बकरीद) जेल में मनाई थी।


जुल्फिकार अली भुट्टो जेल में ईद मनाने वाले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्हें जुलाई 1977 के सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार किया गया था और 1979 में फांसी दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed