इमरान बोले, नवाज की बेटी मरियम ने लीक की थी उच्चस्तरीय बैठक की सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उल्लेखनीय है कि हाल ही में पाक अखबार डॉन ने यह खुलासा किया था कि पाकिस्तान सरकार ने सेना से कहा है कि मुल्क से आतंकियों को खत्म करो अन्यथा हम दुनिया से अलग थलग पड़ जाएंगे। इमरान खान ने कहा कि यह काम किसी और का नहीं बल्कि पीएम की बेटी मरियम का था। खान की पार्टी पीटीआई 2 नवंबर को विशाल रैली आयोजित कर पनामा गेट कांड पर नवाज शरीफ से इस्तीफे की मांग करेगी।
खान ने यहां तक कहा कि देश में अगर कोई भी ‘तीसरी ताकत’ सत्ता पर काबिज होती है तो उसके लिए सिर्फ नवाज शरीफ जिम्मेदार होंगे। इमरान ने कहा कि हम यह सब ‘तीसरी ताकत’ को लाने के लिए आंदोलन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने ‘तीसरी ताकत’ का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा पाक सेना की तरफ था।
इस सूचना के लीक होने पर मचा है संग्राम
भारत द्वारा पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीएम नवाज शरीफ और सेना प्रमुख राहिल शरीफ के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। जिसके बाद पाक के अखबार ‘डॉन’ ने दोनों में ही दूरी और खटास की खबर प्रकाशित की थी। इस मीटिंग की सूचना लीक होने के बाद ‘डॉन’ के पत्रकार को गिरफ्तार कर कई प्रतिबंध लगा दिए गए।
सूचना लीक होने बाद सेना ने इसकी जवाबदेही तय करने को लेकर भी एक बैठक की थी जिसमें दस दिनों के अंदर भेदिए का नाम बताने की बात कही थी। इस खबर के बाद से ही सेना और सरकार के बीच दूरियां बढ़ने की खबरें हैं। वहीं सेना प्रमुख राहिल शरीफ इस माह के अंत में रिटायर भी होने वालेे हैं। दूसरी ओर सरकार ने भी साफ कर दिया है कि वह दस दिनों के अंदर नए सेना प्रमुख का नाम तय कर देगी।