फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz and maryam shrif allotted B category in Adiala Jail

पाकिस्तान: रावलपिंडी जेल में शरीफ-मरियम को मिलेगी एक चारपाई, कुर्सी और लालटेन

Sat, 14 Jul 2018 06:14 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Sat, 14 Jul 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
Nawaz and maryam shrif allotted B category in Adiala Jail

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम ने रावलपिंडी में कड़ी सुरक्षा वाली अदियाला जेल में पहली रात गुजारी। दोनों वीआईपी कैदियों को जेल में 'बी श्रेणी' की सुविधा दी गई हैं। 

विज्ञापन


'बी श्रेणी' कैदियों से जेल में मेहनत नहीं कराई जाती है। भ्रष्टाचार के एक मामले में 6 जुलाई को सजा सुनाए जाने के बाद शुक्रवार रात लंदन से पाकिस्तान लौटे शरीफ और मरियम को लाहौर हवाईअड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अधकारियों ने शरीफ (68) और उनकी बेटी मरियम (44) को एवेनफील्ड संपत्ति मामले लंदन से लाहौर पहुंचने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया था। वे अबू धाबी के रास्ते लाहौर पहुंचे थे। उन्हें एक विशेष विमान से इस्लामाबाद ले जाया गया और फिर पुलिस काफिले की सुरक्षा में अलग-अलग बख्तरबंद गाड़ियों में उन्हें अदियाला जेल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अधिकारियों ने अब उन्हें अदियाला जेल में रखने का निर्णय लिया है। आदियाला जेल में इस्लामाबाद मैजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में डॉक्टरों की एक टीम ने शरीफ और उनकी बेटी मरियम की मेडिकल जांच की और उन्हें फिट घोषित किया।
 
बी श्रेणी की सुविधा में आने के चलते नवाज जेल डिपार्टमेंट की अनुमति से अपने पैसे खर्च कर टीवी, फ्रीज और एसी जैसी सुविधाएं हासिल कर सकते हैं। इस बीच खबर आई है कि नवाज शरीफ के वकील एवेनफील्ड संपत्ति मामले में कोर्ट के फैसले के खिलाफ सोमवार को अपील करेंगे।


सामान्य तौर पर ए या बी क्लास के कैदियों के कमरे में एक चारपाई, एक कुर्सी, एक चायसेट, एक शेल्फ, नहाने-धोने के सामान और बिजली नहीं होने पर एक लालटेन होती है। बाकी की सुविधा के लिए अपने पैसे खर्च करने पड़ते हैं। आपको बता दें कि नवाज शरीफ और मरियम को शुक्रवार को पाकिस्तान लौटने पर गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed