फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   NAB has frozen assets of Nawaz Sharif his family and Finance Minister Ishaq Dar

पाकिस्तान: नवाज शरीफ और उनके परिवार की संपत्तियां फ्रीज, वित्त मंत्री भी नपे

Thu, 21 Sep 2017 12:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Thu, 21 Sep 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
NAB has frozen assets of Nawaz Sharif his family and Finance Minister Ishaq Dar
नवाज

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनके परिवार की संपत्तियों को नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो ने फ्रीज कर दिया है। ब्यूरो ने उनके बच्चों, दामाद समेत पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार की संपत्ति को भी फ्रीज कर दिया है। 

विज्ञापन


पढ़ें: सजा पूरी होने के बाद भी भारतीय को नहीं रिहा कर रहा पाक, भारतीय हाई कमीशन ने दायर की याचिका
विज्ञापन


करप्शन वॉचडॉग ने संबंधित पत्र को बैंकों, एक्साइज विभाग, लाहौर-इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर, एलडीए और सीडीए को भेजा था जिससे संपत्ति, वाहनों और कीमती सामानों की संभावित स्थानांतरण की जांच की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


NAB के प्रवक्ता ने कहा कि हमारी टीम ने इशाक डार के घर छापा नहीं मारा है। हम उनके घर केवल कोर्ट का नोटिस देने गये थे। आपको बता दें कि NAB ने नवाज शरीफ, उनके बेटे हसन नवाज- हुसैन नवाज, बेटी मरियम और दामाद मुहम्मद सफदर के खिलाफ इस्लामाबाद और रावलपिंडी अकाउंटिबिलिटी कोर्ट में भ्रष्टाचार के तीन रिफरेंस दाखिल किये हैं।

पढ़ें: पाकिस्तान की गीदड़ भभकी- भारत से निपटने के लिए तैयार किए कम रेंज वाले परमाणु हथियार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक NAB ने चौथा रिफरेंस इशाक डार के खिलाफ दाखिल किया है। यह रिफरेंस आय से ज्यादा संपत्ति मामले में दाखिल किया गया है। आपको बता दें कि नवाज शरीफ और उनका पूरा परिवार नवाज की पत्नी बेगम कलसूम नवाद के कैंसर के इलाज के लिए लंदन में है। इसलिए यह ज्ञात नहींं है कि वो और उनका परिवार अगली सुनवाई में शामिल होगा या नहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed