फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Muslim woman is educating Hindu children in school, built in a temple of Pakistan

पाकिस्तान: मैडम कहती हैं 'सलाम', छात्र कहते हैं 'जय श्री राम'

Wed, 22 Aug 2018 06:22 PM IST
भाषा, कराची
भाषा, कराची Updated Wed, 22 Aug 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
Muslim woman is educating Hindu children in school, built in a temple of Pakistan

पाकिस्तान के कराची शहर में एक मंदिर में बने स्कूल में हिंदू बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाने वाली मुस्लिम अध्यापिका अनम आगा के छात्र ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से अपनी टीचर का स्वागत करते हैं। शहर के बस्ती गुरु क्षेत्र में अनम एक मंदिर के अंदर स्कूल चलातीं हैं। यह स्कूल अस्थाई हिंदू बस्ती में बीचों बीच बना है। इस बस्ती में 80 से 90 हिंदू परिवार रहते हैं। भूमि हथियाने वालों की निगाहें इस स्थान पर लगी रहती हैं।

विज्ञापन


अनम ने बेहद कठिन परिस्थितियों में रहने वाले इन लोगों के बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है। स्कूल आने पर अनम बच्चों की ओर मुस्कुराते हुए कहती हैं ‘सलाम’ बदले में बच्चे कहते हैं ‘जय श्री राम’। अनम ने कहा, ‘‘जब हम मंदिर के अंदर अपने स्कूल के बारे में लोगों को बताते हैं तो वे अचंभित हो जाते हैं। लेकिन हमारे पास स्कूल चलाने के लिए और कोई स्थान नहीं है।’’ 
विज्ञापन


अनम स्वीकार करती हैं कि इस बस्ती के आस पास रहने वाले मुसलमान परिवारों को उनका वहां आना और अनुसूचित जाति के हिंदू परिवारों से उनका मेलजोल पसंद नहीं है। वह कहती हैं, ‘‘लेकिन मैं यह करती हूं क्योंकि इन लोगों को अपने मूलभूत अधिकारों के बारे में भी पता नहीं हैं। ये बच्चे शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। इनमें से कुछ बच्चे पास के स्कूलों में भी पढ़ने गए लेकिन वहां उन्हें सामजिक और धार्मिक समस्याएं पेश आईं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके इस कदम से हिंदू बुजुर्ग बेहद खुश हैं। इस काम में पेश आने वाली मुश्किलों के बारे में पूछे जाने पर वह कहती हैं कि उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ता है। अनम कहती हैं, ‘‘मैं कभी धर्म पर बात नहीं करती और उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे इसका ध्यान रखती हूं। मैं विभिन्न विषयों पर उनका ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करती हूं। धर्म इसमें कहीं नहीं आता।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed