फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   musharraf to end his self imposed exile return to pakistan

खतरों से नहीं डरता, पाक जरूर लौटूंगा: मुशर्रफ

Sat, 02 Mar 2013 12:04 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 02 Mar 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
musharraf to end his self imposed exile return to pakistan

स्वनिर्वासन में रह रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने घोषणा की है कि चंद हफ्तों के भीतर उनकी स्वदेश वापसी होगी और वो देश के आम चुनावों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने अपनी पाकिस्तान वापसी की कोई तारीख निर्धारित नहीं की है। वो 2008 में सत्ता छोड़ने के बाद से ही स्वनिर्वासन में रह रहे हैं।

मुशर्रफ ने पिछले साल अपनी वतन वापसी को उस वक्त अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था जब पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की कि उन्हें पाकिस्तान आते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मुशर्रफ के खिलाफ दो मामलों में गिरफ्तारी के वारंट जारी किए जा चुके हैं। 2006 में बलोच नेता अकबर खान बुगटी की मौत और 2007 में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में पुलिस को उनकी तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'खतरों से नहीं डरते'
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की गठबंधन की सरकार इसी महीने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। पाकिस्तान में अपना कार्यकाल पूरा करने वाली ये पहली चुनी हुई सरकार है।

इस सरकार की जगह एक कार्यवाहक सरकार लेगी जो संभवतः मई में होने वाले आम चुनावों तक सत्ता की बागड़ोर अपने हाथ में रखेगी।

मुशर्रफ ने शुक्रवार को दुबई में एक प्रेस कांफ्रेस में कहा, “मैंने फैसला किया है कि कार्यवाहक सरकार बनने के एक हफ्ते के अंदर मैं पाकिस्तान लौट जाऊंगा। कार्यवाहक सरकार 16 मार्च तक बन सकती है।”


उन्होंने कहा, “लोग कहते हैं कि मेरे खिलाफ मामले हैं और खतरा है। मैं खतरों से नहीं डरता हूं और मैं इसे खुदा पर छोड़ता हूं।”

पिछले आम चुनावों से पहले प्रचार के दौरान जब एक आत्मघाती हमले में बेनजीर भुट्टो की हत्या की गई तो मुशर्रफ ही पाकिस्तान राष्ट्रपति थे। उन पर बेनजीर को उचित सुरक्षा मुहैया न कराने के आरोप लगाए जाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed