फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Musharraf creates a grand coalition of 23 political parties

मुशर्रफ ने 23 राजनीतिक दलों का बनाया महागठबंधन, इमरान खान पर खेला दांव

Sun, 12 Nov 2017 06:44 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Sun, 12 Nov 2017 06:44 AM IST
विज्ञापन
Musharraf creates a grand coalition of 23 political parties
परवेज मुशर्रफ

पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ ने 23 राजनीतिक दलों का एक महागठबंधन बनाने की घोषणा की है। 74 वर्षीय मुशर्रफ पाकिस्तानी अवामी इत्तेहाद (पीएआई) नामक इस महागठबंधन के अध्यक्ष होंगे जबकि इकबाल डार को इसका महासचिव नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व पाक पीएम बेनजीर भुट्टो हत्याकांड में दो पुलिसवालों को 17 साल की सजा, मुशर्रफ भगोड़ा घोषित
विज्ञापन


खुद को अध्यक्ष बनाने के लिए गठबंधन को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा है कि वे जल्दी ही पाकिस्तान लौटेंगे। दुबई से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ ने कहा कि मुहाजिरों की नुमाइंदगी करने वाली सभी पार्टियों को एकजुट हो जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुहाजिरों की पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और उसकी विरोधी पाक सरजमीन पार्टी को भी इस नए राजनीतिक गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा है कि इसमें शामिल सभी पार्टियां एक नाम और बैनर तले चुनाव लड़ेंगी।

पढ़ें: मुशर्रफ ने कबूला पाक में ही है दाऊद, कहा- हम क्यों करें भारत की मदद

मुशर्रफ ने उन रिपोर्टों का खंडन किया कि वे एमक्यूएम का प्रमुख बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सोचना ही हास्यास्पद है कि वे एक छोटी सी जातीय पार्टी की कमान संभालना चाहते हैं। एमक्यूएम-पाकिस्तान की ताकत पहले के मुकाबले आधी रह गई है।

 वे इस पार्टी की आंतरिक समस्याओं को लेकर चिंतित हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उस पार्टी का मुखिया बनने की इच्छा रखते हैं। एमक्यूएम की आलोचना करते हुए मुशर्रफ ने कहा कि यह पार्टी मुहाजिरों का सम्मान खो चुकी है। एमक्यूएम को छोड़कर पीएआई में शामिल होना मुहाजिर समुदाय के हित में होगा।

इमरान केवल अपनी पार्टी के बारे में सोचते हैं- मुशर्रफ

Musharraf creates a grand coalition of 23 political parties
d

उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता चौधरी शुजात हुसैन और चौधरी परवेज इलाही भी इस महागठबंधन में शामिल होंगे। उन्होंने क्रिकेटर के राजनेता बने इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को भी साथ आने का न्योता दिया है। 

उन्होंने कहा कि इमरान के पास एक मौका है कि वे इस महागठबंधन में शामिल हो जाएं जो पाकिस्तान को तरक्की के रास्ते पर ले जाना चाहता है। उन्होंने इमरान पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ अपनी पार्टी के बारे में ही सोचते हैं।
 
याद रहे कि मुशर्रफ पिछले साल मार्च में पाकिस्तान छोड़कर दुबई चले गए थे। पिछले साल एक विशेष अदालत ने उन्हें देशद्रोह का आरोपी बनाया था। बेनजीर भुट्टो हत्याकांड में उन्हें पिछले साल ही भगोड़ा घोषित किया गया है। बकौल मुशर्रफ, वे किसी भी आरोप का सामना करने के लिए तैयार हैं क्योंकि अब अदालतें नवाज शरीफ के नियंत्रण में नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed