{"_id":"58793b1a4f1c1b7940ba9b63","slug":"musharraf-asked-full-proof-security-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में मुशर्रफ को मारने की धमकी, मांगी सुरक्षा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में मुशर्रफ को मारने की धमकी, मांगी सुरक्षा
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 04:07 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने आतंकवाद निरोधी अदालत में एक अर्जी दायर कर फूलप्रूफ सुरक्षा देने का आग्रह किया है। वतन लौटने के बाद से उन्हें कई धमकियां मिल रही हैं और इसके लिए उन्होंने नजरबंदी मामले में न्यायाधीशों के समक्ष पेशी के दौरान भी फूलप्रूफ सुरक्षा देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
रिटायर्ड जनरल के वकील ने इस्लामाबाद की एक अदालत में अर्जी दायर की और 73 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
मुर्शरफ के वकील ने अदालत को बताया कि पूर्व राष्ट्रपति को काफी धमकियां मिल रही हैं।