{"_id":"5a944e834f1c1ba32a8b99f8","slug":"murder-of-sikh-leader-in-pakistan-opposition-protest-against-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में सिख नेता की हत्या के आरोपी के शपथ ग्रहण समारोह का विरोध","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक में सिख नेता की हत्या के आरोपी के शपथ ग्रहण समारोह का विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Updated Tue, 27 Feb 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हिंदू समुदाय एक सिख विधायक की हत्या के आरोपी प्रांतीय विधानसभा के एक सदस्य की शपथ ग्रहण समारोह के खिलाफ विरोध कर रहा है। सिख विधायक सरदार सोरन सिंह की हत्या का आरोपी बलदेव कुमार जेल में बंद है और उसे मंगलवार को शपथ लेनी है। उसे शपथ के लिए सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा पहुंचना था, लेकिन स्पीकर ने इसकी अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रवि कुमार ने कहा कि बलदेव का शपथ लेना प्रांत के अल्पसंख्यकों के लिए दुखद साबित होगा। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विधायक सोरन सिंह की अप्रैल 2016 में हत्या कर दी गई थी। बलदेव भी पीटीआई के नेता हैं और सोरन सिंह की खाली हुई सीट से उन्हें विधायक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन