{"_id":"56ff85c34f1c1bdb67f00129","slug":"murder-of-1100-women-in-the-name-of-honour","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जत के नाम पर 1100 औरतों का कत्ल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इज्जत के नाम पर 1100 औरतों का कत्ल
बीबीसी/पाकिस्तान
Updated Sat, 02 Apr 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान: साल मुल्क भर में 1100 महिलाओं की ऑनर किलिंग हुई
- फोटो : Getty
पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग का कहना है कि पिछले साल मुल्क भर में 1100 महिलाओं की ऑनर किलिंग हुई। जबकि जबकि इज्जत के नाम पर कत्ल होने वाले मर्दों की तादाद 88 थी। शुक्रवार को वर्ष 2015 के लिए जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले साल देश में 833 औरतों को अगवा किए जाने के मामले दर्ज हुए। लेकिन जुर्म में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बहुत कम मामले देखे गए। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस अवधि में 939 महिलाओं को शारीरिक हिंसा का शिकार बनाया गया। जबकि 777 औरतों ने आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
पाकिस्तान में फांसी की सजा पर से लगी रोक हटने के बाद 47 औरतें सजा का इंतजार कर रही हैं। हालांकि आयोग का कहना है कि इन लोगों को सही कानूनी सुविधा नहीं मुहैया कराई गई। बच्चों के ख़िलाफ़ होने वाली यौन हिंसा में साल 2015 में पिछले साल के मुकाबले सात फीसदी का इजाफा हुआ। जबकि देशभर में शारीरिक हिंसा के कुल 3768 मामले दर्ज हुए। शारीरिक हिंसा का शिकार होनेवालों की उम्र 11 से 15 साल के बीच है। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि मुल्क में प्रतिदिन 10 बच्चों के खिलाफ शारीरिक हिंसा का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन