फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Mumbai terror attack: Nawaz Sharif statement and Pakistan Army calls high level meet

मुंबई हमले पर नवाज के कबूलनामे से पाक सेना में मचा हड़कंप, बुलाई उच्च स्तरीय बैठक 

Sun, 13 May 2018 11:13 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Sun, 13 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mumbai terror attack: Nawaz Sharif statement and Pakistan Army calls high level meet

26/11 के मुंबई हमले को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खुलासे से पाकिस्तान की सेना में भी हड़कंप मच गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, सेना ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें मुंबई हमले के बारे में ‘भरमाने वाले मीडिया वक्तव्य’ को लेकर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन


एक दिन पहले ही नवाज शरीफ ने एक इंटरव्यू में ‘नॉन स्टेट एक्टर्स’ यानी सरकार से इतर तत्वों को सीमा पार कर मुंबई में लोगों की हत्या करने की इजाजत देने की नीति पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्विटर पर कहा, ‘प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी को उच्च अधिकार वाली नेशनल सिक्योरिटी कमेटी (एनएससी) की बैठक बुलाने का सुझाव दिया गया है।’ यह ऐसा मंच है, जहां पाक सरकार और सेना का शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ ने रविवार को सफाई देते हुए कहा कि मीडिया ने पूर्व पीएम के विचारों को गलत तरीके से पेश किया। क्या कोई सोच सकता है कि नवाज शरीफ ऐसी बात कहेंगे। 


हालांकि उनकी सफाई के बावजूद शरीफ के इस साक्षात्कार से पाक में बवाल मचा हुआ है। दुनिया टीवी के मुताबिक, चखवाल जिले में कुछ लोगों ने देश की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए शरीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed