पाक नेता अल्ताफ हुसैन का बयान, दुनिया के लिए कैंसर है पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के एक अहम राजनीतिक दल मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता अल्ताफ हुसैन ने पाकिस्तान को ‘पूरी दुनिया के लिए कैंसर’ करार दिया है। लंदन में निर्वासित जीवन जी रहे हुसैन ने सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं को वीडियो के जरिये संबोधित करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान दुनिया के लिए अभिशाप है। यह वैश्विक आतंकवाद की धुरी है, पाकिस्तान जिंदाबाद कौन कहता है, यह तो पाकिस्तान का बेड़ा गर्क है।’
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एमक्यूएम के कार्यकर्ताओं को कवरेज नहीं देने के लिए पाकिस्तान मीडिया को भी भला-बुरा कहा। दरअसल, एमक्यूएम पिछले कुछ समय से अपने कार्यकर्ताओं के गायब होने और उनकी हत्या किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
हुसैन ने अपने कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल को कवरेज नहीं मिलने से नाराजगी जताई। कराची में इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान एमक्यूएम समर्थकों ने सोमवार को एआरवाई न्यूज चैनल के दफ्तर पर तोड़-फोड़ की।
पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल ने सील किया अल्ताफ का घर
सोमवार की रात पाकिस्तानी अर्द्धसैनिक बल ने कराची स्थित एमक्यूएम के कार्यालय और व्यावसायिक केंद्र को सील कर दिया तथा पार्टी के नौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इन कार्यकर्ताओं पर दो न्यूज चैनलों पर हमला करने का आरोप है।
इस हमले में एक व्यक्ति के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने का भी आरोप इन कार्यकर्ताओं पर लगा है। सिंध पुलिस प्रमुख एडी ख्वाजा ने बताया कि पाकिस्तान विरोधी बयान देने के लिए हुसैन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘एमक्यूएम के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। एक उनके राष्ट्र-विरोधी बयान देने के लिए देशद्रोह का मामला और दूसर उनके भड़काऊ बयान से हुए उपद्रव का मामला, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कुछ मीडिया केंद्रों पर हमले का आरोप है।’