फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   More than 2700 people died in US drone strikes at Pakistan

पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 2700 से अधिक लोगों की मौत

Sat, 10 Nov 2018 05:46 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 05:46 AM IST
विज्ञापन
More than 2700 people died in US drone strikes at Pakistan
guardian drone
अमेरिका ने पाकिस्तान के भीतर आतंकवादियों और चरमपंथियों को निशाना बनाकर जनवरी 2004 से अभी तक कुल 409 ड्रोन हमले किए हैं। इन हमलों में 2,714 लोग मारे गए हैं जबकि 728 अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन


डॉन में शुक्रवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, सीआईए संचालित इन ड्रोन द्वारा बजौर, बन्नू, हांगू, खैबर, खुर्रम, मोहमंद, उत्तरी वजीरिस्तान, नुश्की, ओरक्जई और दक्षिण वजीरिस्तान में हमले किए गए। सबसे ज्यादा ड्रोन हमले 2008 से 2012 के बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के शासनकाल में हुए।
विज्ञापन


नेशनल काउंटर टेररिज्म ऑथोरिटी (नाक्टा) के सूत्रों का हवाला देते हुए अखबार ने लिखा है कि इस अवधि में 336 हवाई हमले हुए जिनमें 2,282 लोगों की जान गई और 658 लोग घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि साल 2010 में 117 हमले हुए जिनमें 775 लोग मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमए-एल) के कार्यकाल में 2013 से 2018 तक 65 ड्रोन हमले हुए। इनमें 301 लोग मारे गए जबकि 70 अन्य घायल हुए। 2018 में दो ड्रोन हमले हुए जिनमें एक व्यक्ति मारा गया। तहरीक-ए- पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व ऐसे ही ड्रोन हमले में मारा गया। तालिबान प्रमुख मुल्ला अख्तर मंसूर भी ऐसे ही ड्रोन हमले में मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed