फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   more than 20 soldiers were kidnapped by militants in pakistan

पाक में 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी अगवा

Fri, 28 Dec 2012 11:22 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 28 Dec 2012 11:22 AM IST
विज्ञापन
more than 20 soldiers were kidnapped by militants in pakistan

पाकिस्तान में सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि चरमपंथियों ने 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया है। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सुरक्षा चौकियों पर चरमपंथियों के हमले में दो लोगों के मारे जाने की भी खबर है। दर्जनों हथियार बंद लोगों ने इन चौकियों को निशाना बनाया।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अगवा किए गए पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी गुट ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ये इलाके में हुए हैं जहां से तालिबान के प्रभाव वाला क्षेत्र करीब ही पड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि स्वचालित हथियारों और रॉकेट चालित ग्रेनेडों से लैस चरमपंथियों ने पेशावर के दक्षिण में तीन सुरक्षा चौकियों पर हमले किए। ये हमले अफगान सीमा के नजदीक पड़ने वाले इलाके में हुए।
विज्ञापन


तीसरा हमला
पाकिस्तानी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि चरमपंथी इलाके में तैनात सुरक्षा बलों के हथियार और वाहन भी अपने साथ ले गए। खबर है कि हमलों के बाद दो चौकियों को आग भी लगा दी गई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार इन तीन चौकियों पर अर्धसैनिक पुलिस के लगभग 100 जवान तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पेशावर के आसपास इस महीने तीसरा हमला है। दो हफ्ते पहले पेशावर हवाई अड्डे के पास किए गए हमले में चार लोग मारे गए थे। पिछले शनिवार को अवामी नेशनल पार्टी के एक वरिष्ठ राजनेता की एक राजनीतिक रैली के दौरान किए गए हमले में मौत हो गई। इस धमाके में सात अन्य लोग भी मारे गए थे। इससे पहले जून में पाकिस्तान तालिबान से जुड़े एक गुट ने 17 पुलिसकर्मियों का अपहरण कर उनके सिर कलम कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed