फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Mass Funeral of Peshawar School Attack Victims

छोटे-छोटे ताबूतों में बड़ा सा जनाजा

Wed, 17 Dec 2014 04:23 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
Mass Funeral of Peshawar School Attack Victims

मंगलवार को पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल में मारे गए 140 लोगों में से अधिकतर का नमाजे जनाजा चल रहा है।

विज्ञापन


तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हमले में मारे गए लोगों में स्कूल स्टाफ के भी 9 लोग थे। पाकिस्तानी सेना के अनुसार सभी सात हमलावर भी मारे गए।

दुनिया भर में इस घटना की निंदा हो रही है, यहां तक कि अफगानिस्तान में मौजूद तालिबान ने भी इसकी निंदा की है। अफगान तालिबान ने कहा कि ऐसा हमला गैर इस्लामिक है।

इस्लामी रीति रिवाज के अनुसार मंगलवार शाम से ही कुछ लोगों का अंतिम संस्कार किया जाने लगा। मारे गए बच्चों के रिश्तेदारों के अलावा सैकड़ों लोग भी जनाजे में शामिल हुए।

विज्ञापन

अल्लाह बदला लेगा

Mass Funeral of Peshawar School Attack Victims

मारे गए एक बच्चे के पिता ने समाचार एजेंसी एपी से कहा, ''वो सिर्फ 15 साल का था और आठवीं कक्षा में पढ़ता था। कल रात मैंने उससे बात की थी। आज सुबह वो मुझ से पहले उठा और स्कूल चला गया''

मारे गए एक और बच्चे 10 साला गुल शेर के चाचा साजिद खान ने कहा कि उनका भतीजा डॉक्टर बनना चाहता था लेकिन वो कफन में लिपटा हुआ है। उन्होंने आगे कहा, ''हमलोग उन आतंकवादियों से बदला नहीं ले सकते लेकिन मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि वो उनसे बदला ले।''

दुनिया भर में इस हमले की भर्त्सना हो रही है, यहां तक कि तहरीक-ए-तालिबान पाकि्स्तान के वैचारिक साथी अफगानिस्तान के तालिबान ने भी इसकी निंदा करते हुए इसे गैर-इस्लामी करार दिया है।

अफगानिस्तान तालिबान के प्रवक्ता जहीबुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि वे लोग पेशावर हमले में मारे गए बच्चों के रिश्तेदारों को शोक संदेश भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed