{"_id":"5a0a38a54f1c1bc9678bb73f","slug":"mist-and-fog-knock-in-pakistan-60-flights-affecting-everyday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में धुंध और कोहरे की दस्तक, हर रोज प्रभावित हो रहीं 60 उड़ानें","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में धुंध और कोहरे की दस्तक, हर रोज प्रभावित हो रहीं 60 उड़ानें
एजेंसी/ लाहौर
Updated Tue, 14 Nov 2017 05:58 AM IST
विज्ञापन
symbolic picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में धुंध और भारी कोहरे के कारण दृश्यता स्तर शून्य के आंकड़े को छू रहा है, जिसके चलते रोजाना करीब 60 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पढ़ें: हाफिज सईद को सता रहा RAW का खौफ, खुर्शीद बोले- इससे बेहतर कुछ नहीं
विज्ञापन
पंजाब पर्यावरण संरक्षण विभाग ने कराची के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े आबादी वाले शहर लाहौर में उच्च स्तरीय प्रदूषण की पुष्टि कर दी है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) लाहौर के प्रवक्ता अतहर अवान ने बताया कि इस धुंध के चलते लाहौर समेत पंजाब के अन्य शहरों में पिछले एक हफ्ते से रोजाना करीब 60 उड़ाने प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: मुशर्रफ के ‘ग्रैंड गठबंधन’ से दूसरे ही दिन अलग हुई कई पार्टियां
धुंध और कोहरे के कारण पीआईए समेत विदेशी एयरलाइंस की उड़ानें थमी हुई हैं। वहीं शहर के कई अस्पतालों में आंखों और गले में जलन के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लाहौर में पीएम 2.5 खतरनाक स्तर पर 330 मिलीग्राम प्रति मीटर क्यूबिक पाया गया है, जो सालाना औसतन 35 पाया जाता रहा है।