{"_id":"5aae38534f1c1b21578b5537","slug":"militants-on-sunday-attacked-a-polio-team-in-pakistan-killing-2-workers-and-abduct-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में पोलियो पिलाने गई टीम पर आतंकी हमला, 2 की मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में पोलियो पिलाने गई टीम पर आतंकी हमला, 2 की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Mar 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
पोलियो टीम के कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से सटे क्षेत्र में रविवार को आतंकियों ने एक पोलियो टीम पर हमला कर दिया। जिसमें दो कार्यकर्ता मारे गए और तीन का अपहरण कर लिया गया। कुछ कट्टरपंथी समूहों ने यह अफवाह फैलाई थी कि टीकाकरण करने वाले लोग जासूसी करते हैं और मुस्लिमों की संख्या को कम करने का कार्य करते हैं। अज्ञात आतंकियों ने मोहम्मद एजेंसी की साफी तहसील में पोलियो टीम में शुमार सात लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
इस गोलीबारी में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन पोलियो कर्मचारियों का अपहरण कर लिया गया। वहीं दो कर्मचारी इस हमले से बचकर निकलने में कामयाब हो गए और घलानाई पहुंच गए। पिछले महीने पाकिस्तानी पोलियो कर्मचारियों के एक समूह पर स्कूल प्रशासन ने उस समय हमला कर दिया जब वह बीमारी से बचाने के लिए स्कूल के बच्चों का टीकाकरण कर रहे थे। देश के कई हिस्सों में पोलियों अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसमें कराची भी शामिल है।
विज्ञापन
अतीत में कराची में आतंकियों ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला कर दिया था। इस बार भी कई कट्टरपंथियों ने अफवाह फैला दी थी कि पोलियो सकर्मचारी जासूसी और मुस्लिमों की संख्या कम करने की कोशिश करते हैं। पाकिस्तान उन कुछ देशों की सूची में शामिल है जो अबतक पोलियो मुक्त नहीं हो पाया है।
विज्ञापन