फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Militant group Harkat ul Mujahideen founder extends support to PTI leader Imran Khan

चुनाव से पहले इमरान को वैश्विक आतंकवादी ने दिया समर्थन, करवा चुका है कई आतंकी हमले

Wed, 18 Jul 2018 07:51 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद 
एजेंसी, इस्लामाबाद  Updated Wed, 18 Jul 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
Militant group Harkat ul Mujahideen founder extends support to PTI leader Imran Khan

पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं और इस जोर-आजमाइश में हाफिज सईद समेत कई आतंकी गुट सियासी दलों को खुलकर समर्थन दे रहे हैं। यहां के खतरनाक आतंकवादी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन (एचयूएम) के संस्थापक और अल कायदा से संपर्क रखने वाले फजरुर्रहमान खलील ने भी पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को खुलकर समर्थन की ताल ठोकी है। जबकि अमेरिका इस आतंकी गुट के सरगना खलील को 30 सितंबर 2014 को ही वैश्विक आतंकवादी संगठन की सूची में डाल चुका है।

विज्ञापन


पाक में कुख्यात आतंकी गुटों का राजनीति के मैदान में उतरना बताता है कि देश में आतंकवाद को खुला संरक्षण मिला हुआ है। एचयूएम के संस्थापक खलील ने बाद में अंसारुल उम्माह नामक संगठन बनाया जिसे वह एक राजनीतिक दल बताता है। ये दोनों ही संगठन अमेरिका की स्पेशल डेजिगनेटेड ग्लोबल टेररिस्ट (एसडीजीटी) की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन


पीटीआई के उम्मीदवार असद उमर ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि खलील इमरान की पार्टी में शामिल हो गया है और इस्लामाबाद संसदीय सीट के लिए उसका समर्थन पार्टी को मिलेगा। हालांकि उमर ने बाद में सुधार करते हुए कहा कि मौलाना ने चुनावों में उसे समर्थन देने का फैसला किया है। पाक सियासत में आतंकियों के साथ-साथ सेना के दखल के भी आरोप लग रहे हैं। खलील ने भी पाक मीडिया में स्वीकार किया है कि वह पीटीआई को समर्थन देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान में आतंकी हमलों का जिम्मेदार

खलील फिलहाल रावलपिंडी में है और उसे वैश्विक आतंकी घोषित करते हुए अमेरिका ने माना था कि उसका गुट अफगानिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार है। उसके कई आतंकी संगठनों और पाक सेना के साथ अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। 1996 में जब ओसामा-बिन-लादेन ने वैश्विक जिहाद का एलान किया तब खलील ने उसका समर्थन किया था।  

शरीफ का इमरान पर साजिश का आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जेल में बंद हैं और उनकी पार्टी पीएमएल-एन सहानुभूति वोट हासिल करने की कोशिश में जुटी है। शरीफ ने आरोप लगाया है कि जिस भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें 10 साल की सजा हुई है, उस पर ठीक से सुनवाई नहीं हुई। उनकी पार्टी का आरोप है कि सेना इमरान खान की पार्टी के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed