फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Mike Pompeo will visit Pakistan next week to meet Prime Minister Imran Khan

पाकिस्तान के नए नेतृत्व के सामने आतंकवाद का मुद्दा उठाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री पॉम्पियो

Thu, 30 Aug 2018 03:13 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Thu, 30 Aug 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
Mike Pompeo will visit Pakistan next week to meet Prime Minister Imran Khan
माइक पॉम्पियो
पाकिस्तान के नए नेतृत्व के साथ अगले हफ्ते होने वाली मुलाकात के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो आतंकवाद के खिलाफ जंग के मुद्दे को उठाएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की थी कि पॉम्पियो पांच सितंबर को इस्लामाबाद में होंगे लेकिन अब यह पता चला है कि इस महत्वपूर्ण दौरे पर वह अकेले नहीं होंगे। उनके साथ ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी जनरल जोसफ एफ डुनफोर्ड भी होंगे।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने मंगलवार को पेंटागन में संवाददाताओं से कहा था, ‘विदेश मंत्री और अध्यक्ष इस्लामाबाद में नयी सरकार से मुलाकात के लिये जा रहे हैं।’ डॉन अखबार ने उन्हें उद्धृत करते हुए कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत का ‘प्रमुख हिस्सा’ आतंकवाद से लड़ने की जरूरत होगा। इस ब्रीफिंग में डुनफोर्ड भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ‘दक्षिण एशिया में स्थायी रूचि’ है और वह चाहता है कि ‘क्षेत्र में प्रभाव के लिये मौजूदगी (वहां) बरकरार रखी जाए।’
विज्ञापन


पॉम्पिओ और जनरल डुनफोर्ड के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात करने की भी उम्मीद है। मैटिस ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ अपनी बातचीत में प्रतिनिधिमंडल यह बिल्कुल स्पष्ट कर देगा कि हमें क्या करना है, हमारे राष्ट्रों के लिये, अपने साझा दुश्मन, आतंकवाद से निपटने के लिये और इसे अपनी चर्चा का प्राथमिक हिस्सा बनाना। जनरल डुनफोर्ड ने कहा कि अमेरिका दक्षिण एशिया में अपनी कूटनीतिक और रक्षा उपस्थिति बरकरार रखना चाहता है और इस मौजूदगी की प्रकृति बदलते वक्त के साथ बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed