फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   microsoft professinal in uk is a child.

ये नाजुक उम्र और माइक्रोसॉफ्ट पेशेवर!

Wed, 19 Nov 2014 11:32 AM IST
गुरविंदर गिल संवाददाता/बीबसी एशियन नेटवर्क
गुरविंदर गिल संवाददाता/बीबसी एशियन नेटवर्क Updated Wed, 19 Nov 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
microsoft professinal in uk is a child.

इंग्लैंड के एक स्कूल में पाकिस्तानी मूल का पांच साल का बच्चा दुनिया का सबसे कम उम्र का कंप्यूटर विशेषज्ञ बन गया है।

विज्ञापन


तकनीक के क्षेत्र में दिग्गज माने जाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की परीक्षा पास करने के बाद अयान कुरैशी अब माइक्रोसॉफ्ट के प्रमाणित पेशेवर बन चुके हैं। उन्होंने ये परीक्षा मात्र पांच साल की उम्र में दी थी।

अयान और उनका परिवार साल 2009 में पाकिस्तान से आकर इंग्लैंड में बस गया था। फिलहाल अयान छह साल के हैं। उनके पिता आईटी कंसल्टेंट हैं।

अयान ने बीबीसी को बताया कि माइक्रोसॉफ्ट की परीक्षा कठिन तो थी लेकिन उन्हें मज़ा आया। उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वे ब्रिटेन में तकनीकी हब शुरू करेंगे।

बीबीसी एशियन नेटवर्क से बात करते हुए अयान बताते हैं, "परीक्षा में वैकल्पिक सवाल पूछे गए थे, इसके अलावा ड्रैग एंड ड्रॉप, हॉटस्पॉट और सिनारियो पर आधारित सवाल भी थें।"
विज्ञापन


पिता असीम कुरैशी बताते हैं कि उन्होंने अयान को तीन साल की उम्र से कंप्यूटर सिखाना शुरू कर दिया था। वे उन्हें पुराने कंप्यूटर से खेलने देते थे ताकि अयान हार्ड ड्राईव और मदरबोर्ड की कारीगरी को समझ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट की परीक्षा

microsoft professinal in uk is a child.

अयान के पिता असीम कुरैशी ने बताया, " मैं अयान को जो कुछ भी सिखाता था वो उसे अगले दिन हूबहू याद रहता था। ये देख मैंने उसे नई नई जानकारियां देनी शुरू कर दी।" कोवेंट्री में अयान के पास अपना कंप्यूटर लैब है जिसमें उनका बनाया कंप्यूटर नेटवर्क लगा हुआ है।

जब अयान माइक्रोसॉफ्ट की परीक्षा देने पहुंचे तो निरीक्षक उनकी उम्र देखकर एकबारगी तो चिंतित हो उठे लेकिन पिता के आश्वस्त करने पर उन्हें परीक्षा देने की इजाजत दे दी गई।

अयान की ख्वाहिश है कि वे एक दिन अमरीका के सिलिकन वैली की ही तरह ब्रिटेन में 'ई-वैली' नाम से आईटी हब की शुरुआत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed