फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   medical emergency in pakistan due to heatwave

पाक में बरस रही है आग, मरने वालों की संख्या 450 हुई

Tue, 23 Jun 2015 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 23 Jun 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
medical emergency in pakistan due to heatwave

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पिछले तीन दिनों से लोग लू के थपेड़ो से परेशान हैं। सिंध और कराची में आग बरसाती गर्म हवाओं के चलने से मरने वालों का आंकड़ा 450 के पार पहुंच गया है। इन हालातों के चलते वहां मेडिकल इमरजेंसी लग गई है। पाक के प्रधानमंत्री ने आपातकालीन मदद मांगी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन को इन हालातों से त्वरित तौर पर निपटने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को लू से बचाने के लिए वहां राहत केंद्र लगाने के लिए सेना को भी भेजा गया है। पीड़ितों में अधिकतर गरीब परिवार के बूढ़े लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

'रमजान' में बिजली कटौती से लोग परेशान

medical emergency in pakistan due to heatwave

कराची में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है और स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबुक देश के इस सबसे बड़े शहर में 300 लोगों की मौत हुई है। लू से बीमार पड़े हजारों लोगों का सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

रमजान के महीने में दिन के समय रोजा रखने के कारण वहां बिजली और एसी की मांग और बढ़ गई है। पाक में गर्मी के मौसम में  ऐसा माहौल होना कोई नई बात नहीं है लेकिन कई कई घंटों तक बिजली की कटौती ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है।

इससे गुस्साए लोगों ने शहर भर में सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ छिटपुट प्रदर्शन भी किए हैं। बीबीसी की खबर के मुताबिक पाक के प्रधानमंत्री ने लोगों से वादा किया था कि बिजली में कटौती नहीं की जाएगी लेकिन रमजान का महिना शुरू होते ही कई घंटो तक बिजली गुल होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed