{"_id":"5aef1aa74f1c1b3c0a8b8577","slug":"many-workers-killed-during-coal-mine-collapse-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में दो कोयला खदान धंसने से 23 श्रमिकों की मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में दो कोयला खदान धंसने से 23 श्रमिकों की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को अगल-बगल स्थित दो कोयला खदान धंसने से 23 श्रमिकों की मौत हो गई और छह श्रमिक घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 45 किलोमीटर दूर मारवाह क्षेत्र में यह हादसा हुआ। मिथेन गैस के विस्फोट से खान की गुफा की छत गिर पड़ी।
विज्ञापन
इस घटना में करीब दो दर्जन श्रमिक अंदर फंस गए। वहीं एक अन्य खदान के भी धंस जाने से नौ श्रमिक मलबे में फंस गए। क्वेटा के उपायुक्त फारुख अतीक ने कहा कि 16 मृतक खनिकों के शवों को मलबे से निकाल लिया गया है। जबकि 6 घायल श्रमिकों को भी बचाया गया है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के शिकार लोगों में से अधिकतर श्रमिक खैबर-पख्तूनवाला क्षेत्र के शांगला जिले के रहने वाले हैं। पाकिस्तान में पिछले महीने भी खदान में तकरीबन 11 खनिकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन