फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   many arrested in christian couple murder

ईसाई जोड़े की हत्या मामले में 43 गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2014 07:54 AM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
many arrested in christian couple murder
पाकिस्तान में मंगलवार कथित तौर से कुरान के अपमान के अभियुक्त ईसाई जोड़े की हत्या कर दी गई थी। जिसमें पाकिस्तान पुलिस ने 43 लोगों को शक के आधार पर गिरफ़्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक ईसाई जोड़े को स्थानीय लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर मार दिया था और पंजाब प्रांत के जिस ईंट की भट्टी में वो काम करते थे उसी भट्टी में उनके शवों को डालकर जला दिया था।
विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इन हत्याओं को 'एक अस्वीकार्य अपराध' बताया।

पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों को बुधवार को अदालत में हाजिर होना था। मृतक जोड़े के नाम शहजाद मसीह और शमा बताए गए हैं।

बुधवार को लाहौर के कोट राधा किशन कस्बे में ईसाई धर्म और मानवाधिकार संगठनों के लगभग 200 लोगों ने इन हत्याओं के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed