फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   malala yousafzai returned to London on the first visit to Pakistan after the attack

हमले के बाद पहली पाक यात्रा पर आई मलाला आंखो में आंसू लेकर वापस लंदन लौटीं

Mon, 02 Apr 2018 09:12 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Mon, 02 Apr 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
malala yousafzai returned to London on the first visit to Pakistan after the attack
malala yousafzai

नोबेल शांति पुरस्कार की सबसे कम उम्र की विजेता मलाला यूसुफजई अपनी पाकिस्तान यात्रा पूरी कर सोमवार को लंदन लौट गईं। लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने वाली मलाला को साल 2012 में स्वात जिले में तालिबान के आतंकवादियों ने सिर में गोली मार दी थी। इस घटना के करीब छह साल बाद वह पाकिस्तान आईं थीं।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया फुटेज में 20 वर्षीय मलाला मुस्कुराती हुई अपने परिवार के साथ इस्लामाबाद हवाईअड्डे पर नजर आईं। उन्होंने लंदन के लिए उड़ान भरी। मलाला का यह चार दिवसीय दौरा बेहद गुप्त रखा गया था और उनके इस्लामाबाद पहुंचने तक कुछ ही लोगों को इसकी जानकारी थी। अपने इस दौरे पर उन्होंने प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी से प्रधानमंत्री कार्यालय में मुलाकात की। 
विज्ञापन


वहां पर मलाला के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। आंखों में आंसू भरे हुए मलाला ने कहा कि मैं पिछले पांच सालों से पाकिस्तान लौटने का सपना देख रही थी। इसके साथ ही उन्होंने स्वात जिले के मिंगोरा इलाके में स्थित अपने गृहनगर की भी एक भावुक यात्रा की। मलाला वहीं पर रहती थीं, स्कूल जाती थीं और वहीं पर उन पर हमला भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलाला ने कहा कि अपने परिवार का घर देखकर, दोस्तों से मिलकर और इस मिट्टी पर दोबारा कदम रखकर मुझे बहुत खुशी हुई। स्वात को उन्होंने अपने लिए धरती की सबसे खूबसूरत जगह बताई। ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई कर रही मलाला ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी वापस पाकिस्तान लौटने की इच्छा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed