फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   mahashivratri in pakistan

पाकिस्तान में महाशिवरात्रि की धूम

Fri, 28 Feb 2014 04:45 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri in pakistan

पाकिस्तान के शहर चकवाल में कटासराज के ऐतिहासिक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदुओं ने पूजा-अर्चना की। पाकिस्तानी श्रद्धालुओं के अलावा भारत से भी लोग वहां महाशिवरात्रि मनाने पहुंचे थे।

विज्ञापन


भारत के अलग-अलग शहरों से 158 यात्री मंगलवार को वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर पहुंचे थे। महाशिरात्रि पर तीन दिन तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार की रात हो गई थी। यात्रियों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर पवित्र तालाब में स्नान किया और धार्मिक संस्कार निभाते रहे।
विज्ञापन


गुजरात के अहमदाबाद से पहली बार कटासराज यात्रा के लिए आई नारायण बाई ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, "मुझे बेहद ख़ुशी है कि हम शिवरात्रि के पावन अवसर पर कटासराज आए हैं। पाकिस्तान से हमें बहुत प्यार मिला, यहां पर सुरक्षा बहुत बढ़िया है। पाकिस्तान सरकार ने हमारा बहुत ख्याल रखा।''

विज्ञापन
विज्ञापन

"खुशी बयान करना मुश्किल"

mahashivratri in pakistan

मध्य प्रदेश से पाकिस्तान के इस ऐतिहासिक शिव मंदिर में पहुंचे बुजुर्ग यात्री प्रेम नारायण बजन ने कहा, ''72 साल की उम्र में पहली बार आना बहुत सौभाग्य की बात है।'' उनका कहना था कि वह अपनी ख़ुशी को शब्दों में नहीं बयान कर सकते।

कटासराज में होने वाले धार्मिक संस्कारों में लाहौर, रावलपिंडी, नारोवाल, सादीक़ाबाद, सियालकोट सहित खैबर-पख़्तूनख्वा और सिंध के भीतरी इलाक़ों से आए हिंदुओं ने शिरकत की।

लाहौर से आने वाले हीरालाल ने कहा, "महाशिवरात्रि शांति और प्रेम का संदेश देती है और भारत से यात्रियों के कटासराज आने से दोनों देशों की जनता भी क़रीब आएगी।"

कटासराज मंदिर की मरम्मत

mahashivratri in pakistan

हाल ही में पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने कटासराज मंदिर की मरम्मत और रखरखाव एवं पवित्र तालाब की सफाई का कार्य किया है।

लाहौर से ही आई हुमा रानी का कहना था कि 'महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है और उन्हें बहुत ख़ुशी है कि वह महाशिवरात्रि के लिए लाहौर से वहां आई हैं'।

उनका कहना था, "महाशिवरात्रि के लिए व्यवस्था बहुत अच्छी की गई है और मेरी इच्छा है कि देश के दूसरे बड़े मंदिरों की तरह यहां भी बड़े पैमाने पर महाशिवरात्रि की रस्मों का पालन किया जाए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed