{"_id":"591ef0ac4f1c1bd71af22989","slug":"let-s-shut-down-loss-making-pia-says-pakistan-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवालिया होने की कगार पर पाक एयरलाइंस, सरकार ने दिया बंद करने का प्रस्ताव","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
दिवालिया होने की कगार पर पाक एयरलाइंस, सरकार ने दिया बंद करने का प्रस्ताव
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Fri, 19 May 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
PIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सरकार चाहती है कि पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरलाइन को दिवालिया घोषित कर बंद कर दिया जाए। लगातार वित्तीय घाटों के चलते सरकार को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा रहा है। इस मामले में सरकार सभी का समर्थन चाहती है, ताकि सर्वसम्मति से इस फैसले पर अमल लाया जा सके।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एविएशन एडवाइजर सरदार मेहताब अब्बासी ने संसद की विशेष समिति की बैठक में हिस्सा लिया। ये बैठक पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की परफॉर्मेंस पर थी। बैठक से पहले अब्बासी ने कहा कि पीआईए को बंद करने के लिए अगर संसद की समिति ऐसा सुझाव देती है, तो इससे सरकार को पीआईए को बंद करने का निर्णय लेने में मदद मिलेगी। ये बेहद कठिन फैसला है, पर हमें लेना तो पड़ेगा ही।
पाक एयरलाइंस ने 7 यात्रियों को बिना सीट के कराई हवाई यात्रा
विज्ञापन
सरकार चाहती है कि लंबे समय से घाटे में चल रहे पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान पर रोक लगाकर उसे जमीन पर ही रहने दिया जाए। हालांकि सरकार के इस निर्णय पर सभी एकमत नहीं हैं।
Viral: पाक में विमान को बुरी नजर से बचाने के लिए बकरे की बलि
पाकिस्तान सरकार के अहम समिति के अध्यक्ष और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के बड़े नेता मुशहिद्दुला खान पाक सरकार के इस निर्णय के विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पैनल नहीं चाहता कि पीआईए के उड़ान को थामा जाए। हम चाहते हैं कि पीआईए के अच्छे अधिकारी आगे आएं और पीआईए के अच्छे दिनों को वापस लाएं।
'कंडोम' से 'बकरे की बलि' तक, सालभर उड़ा पाक का मजाक
गौरतलब है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के साथ हमेशा कुछ न कुछ विवाद जुड़े ही रहे हैं। ऐसे ही एक विवाद में एक पॉयलट उड़ान के दौरान ही ढ़ाई-तीन घंटे की नींद लेता रहा, तो एक पॉयलट की मर्जी के करीब 10 लोगों ने खड़े होकर पीआईए के विमान में यात्रा की थी। यही नहीं, पीआईए लंबे समय से पाकिस्तानी सरकार को चूना लगा रही है, क्योंकि उसके परिचालन व्यय और कमाई के बीच बड़ा अंतर रहता है।