मुंबई हमले के मास्टरमाइंड को सुनवाई में आने से छूट
पाकिस्तानी अदालत में मुंबई के 26/11 हमले की सुनवाई रफ्तार पकड़ने का नाम नहीं ले रही है, लेकिन हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान के हक में जरूर फैसले सुनाए जा रहे हैं।
पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने लखवी को सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित न रहने की छूट दे दी है। इसके पीछे सुरक्षा कारणों को आधार बनाया गया है।
अब इस मामले की अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी। लखवी ने इस्लामाबाद की आतंकवादी निरोधी अदालत में सुनवाई में उपस्थित न होने को लेकर आवेदन किया था।
लखवी से हो सकता है हमला
लखवी के वकील रजा रिजवान अब्बासी ने बताया कि सुरक्षा कारणों को लेकर अदालत ने उसे सुनवाई में उपस्थित न रहने की छूट दी है।
अब्बासी ने बताया कि सुनवाई के लिए आते वक्त लखवी पर हमला हो सकता है। इसके अलावा अदालत ने बुधवार को दो गवाहों के बयान भी दर्ज किए।