{"_id":"59bf090a4f1c1b19688b5189","slug":"lahore-na-120-by-polls-nawaz-sharif-wife-kulsoom-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौर की नेशनल असेंबली-120 पर PML-N का कब्जा बरकरार, नवाज की पत्नी ने दर्ज की जीत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
लाहौर की नेशनल असेंबली-120 पर PML-N का कब्जा बरकरार, नवाज की पत्नी ने दर्ज की जीत
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
Updated Mon, 18 Sep 2017 06:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज ने लाहौर की नेशनल असेंबली-120 के लिए हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है। पाक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार डॉ. यासमीन राशिद को बड़े अंतर से हराया है।
विज्ञापन
हलांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पनामा पेपर्स मामले में 28 जुलाई को नवाज शरीफ को अयोग्य करार दिए जाने के बाद से यह सीट खाली हुई थी।
विज्ञापन
Nawaz Sharif's wife Kulsoom Nawaz wins #NA120 bypoll seat in Lahore: Pak media
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 17, 2017
बता दें कि, पाकिस्तान में रविवार को लाहौर की नेशनल असेंबली-120 के लिए उप-चुनाव हुआ था। मतदान खत्म होने के बाद रविवार शाम को ही मतगणना शुरू हो गई थी। पाकिस्तान के अयोग्य प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बीमार पत्नी बेगम कुलसुम नवाज पीएमएल-एन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर इस सीट से चुनाव मैदान में थी।
नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम इस समय लंदन में हैं, जहां उनके गले के कैंसर का इलाज चल रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में उनकी बेटी मरियम उनका चुनावी अभियान देख रही थी। इस उप-चुनाव में मुख्य मुकाबला कुलसुम नवाज और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार डॉक्टर यासमिन राशिद के बीच था।
लाहौर की NA-120 सीट पर जीत के बाद नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने मॉडल टाउन में उसी बालकनी से लोगों को संबोधित किया, जहां से नवाज शरीफ ने 2013 में अपनी जीत का भाषण दिया था।
मरियम ने समर्थकों को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ भी हो, लेकिन नवाज शरीफ आज भी जनता के प्रधानमंत्री हैं। जनता ने उस फैसले पर फैसला दिया है, जिसके जरिए नवाज शरीफ को पद से हटा दिया गया था।
Victory speech by @MaryamNSharif #NA120SirfSherKa https://t.co/ZsNzqzqULv
— PML(N) (@pmln_org) September 17, 2017
डॉन न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि असत्यापित और अनौपचारिक परिणामों के अनुसार, पीएमएल-एन के उम्मीदवार कुलसुम नवाज को 61,254 मत जबकि इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार डॉ. यासमीन राशिद को निर्वाचन क्षेत्र के 220 मतदान केंद्रों से 47,066 वोट मिले हैं। वहीं नवगठित मिली मुस्लिम लीग (एमएमएल) द्वारा समर्थित एक निर्दलिय उम्मीदवार याकूब शेख, प्रोविजनल रिजल्ट के अनुसार तीसरे स्थान पर जबकि पीपीपी के फैजल मीर चौथे स्थान पर रहे।