फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Kulbhushan Jadhav's Mother requested Pakistan to facilitate visas

बेटे से मिलना चाहती हैं जाधव की मां, पाक से की वीजा की मांग

Thu, 18 May 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Thu, 18 May 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
 Kulbhushan Jadhav's Mother requested Pakistan to facilitate visas

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने गुरुवार को प्रेस कांन्फ्रेस कर जानकारी दी कि भारत ने 16वीं बार पाकिस्तान से राजनियक पहुंच के लिए निवेदन किया जा चुका है और पाकिस्तान को सूचना दी है कि कुलभूषण जाधव की मां ने बेटे से मिलने के लिए पाकिस्तान से वीजा की मांग की है। 

विज्ञापन


बागले ने कहा कि भारत हार नहीं मान सकता अगर जाधव तक पहुंच के लिए 100 बार राजनियक पहुंच की जरूरत पड़ती है तो भारत पाकिस्तान से इसकी मांग करेगा। उन्होंने बताया कि जाधव मामले में हमारे पास अभी तक आरोपों की चार्जशीट प्राप्त नहीं हुई है और न ही यह पता चल सका कि उनका बचावपक्ष कौन है। 
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त गौतम बंबवाले इस सिलसिले में पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ से मुलाकात की थी । उन्होंने पाकिस्तानी सेना अधिनियम, धारा 133 (बी) के तहत जाधव को फांसी के फैसले के खिलाफ अपील दायर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक के विदेश सचिव को भेजी गई भारत की अपील में कुलभूषण जाधव की जगह उनकी मां ने दस्तखत किए हैं। इस्‍लामाबाद में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि कुलभूषण जाधव मामले में हाई कमिश्‍नर ने अपील की है। इस अपील के बाद पाकिस्तान के कोर्ट ऑफ अपील में सुनवाई होगी।


बता दें कि जाधव की मां अवंति सुधीर ने जाधव को फांसी के फैसले के खिलाफ अपील दायर की है। अपील में पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा और फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल (एफजेसीएम) को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed