फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Kulbhushan Jadhav's mother and wife will arrive tomorrow

कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी कल पहुंचेंगी पाकिस्तान 

Sun, 24 Dec 2017 05:08 AM IST
एजेंसी / इस्लामाबाद
एजेंसी / इस्लामाबाद Updated Sun, 24 Dec 2017 05:08 AM IST
विज्ञापन
Kulbhushan Jadhav's mother and wife will arrive tomorrow
कुलभूषण जाधव - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान ने शनिवार को बताया कि कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी 25 दिसंबर को इस्लामाबाद पहुंचेंगी। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट किया कि भारत ने जानकारी दी है कि कमांडर की मां और पत्नी कमर्शियल उड़ान से पहुंचेंगी और उसी दिन स्वदेश रवाना हो जाएंगी। उनके साथ इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के एक राजनयिक भी होगा।
विज्ञापन


पढ़ें- पाक ने अभी तक जाधव की पत्नी की सुरक्षा गारंटी नहीं दी: वीके सिंह
विज्ञापन

 
पाकिस्तान ने 20 दिसंबर को अपने यहां की जेल में सजा काट रहे जाधव से मुलाकात के लिए उनकी मां और पत्नी के लिए वीजा जारी किया था। साथ ही पाक ने उनके साथ भारतीय उच्चायोग के एक राजनयिक के मौजूद रहने पर भी सहमति जताई थी। 47 वर्षीय जाधव को पाक सैन्य कोर्ट ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में अप्रैल महीने में फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि इस फैसले के खिलाफ भारत ने हेग की अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत में अपील की थी। जिसने पाक कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed