फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Know who is 'Pinki Bibi', introduction of Imran Khan's new wife Bushra Maneka

जानिए कौन हैं ‘पिंकी बीबी’, इमरान खान की Lady Luck बुशरा का परिचय

Tue, 20 Feb 2018 01:55 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Updated Tue, 20 Feb 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
 Know who is 'Pinki Bibi', introduction of Imran Khan's new wife Bushra Maneka

क्रिकेटर से राजनेता बने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान की तीसरी बेगम बुशरा मनेका लाहौर से करीब 250 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के पाकपट्टन में ‘पिंकी बीबी’ के नाम से मशहूर हैं। वह पंजाब के रियाज वट्टू वंश से ताल्लुकात रखती हैं। इस्लामाबाद के कस्टम अधिकारी खावर फरीद मनेका से तलाक होने के बाद बुशरा का झुकाव अध्यात्म की ओर हो गया। इसके बाद से वह पाकिस्तान में ख्वाजा गुलाम फरीद के आध्यात्मिक शिक्षा का विस्तार करती हैं। 

विज्ञापन


बाबा फरीद गंज शंकर में जानी-मानी पीर हैं इमरान खान की पत्नी बुशरा 

तावीज, दुआ लेने के बाद प्रभावित हुए थे तहरीक के इंसाफ पार्टी के प्रमुख 


कभी हैट, दुपट्टा में रहने वाली 40 वर्षीय बुशारा आज पर्दानशीं हैं और अपने जन्म स्थान पाकपट्टन में बाबा फरीद गंज शंकर में एक जानी-मानी पीर हैं। वह ज्योतिष, तावीज, दम-दुरूद की अच्छी जानकार हैं। इमरान खान की उनसे पहली मुलाकात भी तीन साल पहले तावीज और दुआ लेने के दौरान हुई। इमरान अध्यात्मिक बुशरा बीबी से 2015 में उस वक्त प्रभावित हुए जब बुशरा बीबी ने इमरान के करीबी जहांगीर तरीन की लोधरा से उप-चुनावों में विजेता होने की भविष्यवाणी की थी। साथ ही उन्होंने इमरान को पर्वतीय जगहों पर समय गुजारने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन


पंजाब के वट्टू वंश से ताल्लुकात रखती हैं ‘पिंकी बीबी’

बुशरा की सलाह पर चित्राल, नाथिया की पहाड़ियों में भी रहते हैं इमरान 


उनकी सलाह मानते हुए इमरान मई-जून महीने में चित्राल, नाथिया गली जैसी पहाड़ी इलाकों में रहते हैं। यह छोटी सी मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने इस साल एक जनवरी को ही सगाई कर ली। अपनी दो बेगमों ब्रिटिश उद्योगपति गोल्ड स्मिथ की बेटी जेमिमा गोल्ड स्मिथ और टीवी एंकर रेहाम खान को तलाक दे चुके इमरान ने पिछले रविवार को बुशरा के भाई के घर पढ़े निकाह में कबूल है, कबूल है, कबूल है कहकर इस पर्दानशीं को अपना बेगम स्वीकार किया। निकाह के समय इमरान सलवार कमीज में थे और दुल्हन बुशरा लाल रंग के सूट और ऊनी शॉल में बेहद की खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक परिवार से भी नाता है पांच बच्चों की मां बुशरा का  

पांच बच्चों की मां बुशरा राजनीतिक परिवार से भी ताल्लुकात भी रखती हैं। उनके पूर्व पति खावर फरीद मनेका पाकिस्तान सरकार के पूर्व मंत्री गुलाम फरीद मनेका के  बेटे हैं और बुशरा से 2017 में निजी कारणों का हवाला देते हुए 30 साल के उनके शादीशुदा जीवन में तलाक हो गया था। उनसे बुशरा को पांच बच्चे हैं। बुशरा के दो बेटों इब्राहिम और मूसा ने लाहौर के एचिसन कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। वे विदेश से आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। बुशरा की तीन बेटियां हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी मेहरू पंजाब प्रांत के सांसद मियां अट्टा मोहम्मद मानिका की बहू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed