सिंध के चीफ जस्टिस के बेटे को छुड़ाया गया, बुर्का पहनाकर रखते थे आतंकवादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के अपहृत बेटे को पाकिस्तानी आर्मी ने आतंकवदियों से छुड़ा लिया है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के चीफ जस्टिस के बेटे का पिछले महीने कराची से अपहरण कर लिया गया था। जज के बेटे अवेस अली शाह को खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के टेंक से एक खूफिया ऑपरेशन में आतंकवादियों से बचाया गया है।
इस ऑपरेशन को देख रहे जनरल असीम बाजवा ने ट्वीट कर बताया,'इस ऑपेरशन में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है।' चीफ जस्टिस के बेटे को छुड़ाने के बाद परिवार के पास कराची भेज दिया गया है।
सिंध हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सज्जाद अली शाह ने कहा,' मुझे सेना अध्यक्ष ने फोन करके बताया था कि मेरे बेटे को आतंकवादियों से बचा लिया गया है।' जज से जब पूछा गया कि क्या आपको पता है आपके बेटे के अपहरण के पीछे कौन है। इस सवाल पर जज ने कहा,'मैं बस इतना जानता हूं कि मेरे बेटा वापस आ गया है।'
बुर्का पहना कर ले जाते थे एक जगह से दूसरी जगह
आर्मी के अधिकारियों ने कहा,'जिस वाहन में अवेस को ले जाया जा रहा था पहले गाड़ी के ड्राइवर को गोली मारी जिससे उसकी फौरन ही मौत हो गई। गाड़ी रुकने के बाद दो हमलावरों ने हस्तक्षेप किया।
जब सैनिकों ने गाड़ी के पास जाकर गाड़ी के अंदर बुर्का पहने बैठे शख्स से पूछताछ की तो उसने बताया वह अवेस अली शाह है सिंध हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का बेटा।'